{"_id":"5ac531154f1c1bc4618b5951","slug":"51522872597-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रिगेड में लगे 995 फायरमैन एवं चालकों की नौकरी पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर ब्रिगेड में लगे 995 फायरमैन एवं चालकों की नौकरी पर संकट
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद(सिरसा)।
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ ब्लॉक ऐलनाबाद की एक आवश्यक गेट मीटिंग बुधवार को अतिरिक्त अनाजमंडी स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय परिसर में अध्यक्ष रणवीर सिंह फगोड़िया के नेतृत्व में हुई। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 1646 फायर ऑप्रेटरों के पदों पर सीधी भर्ती का पत्र जारी करने के बाद आउटसोर्सिंग के जरिए लगे 995 फायरमैन और चालकों की नौकरी पर छंटनी की तलवार लटक गई है। नई भर्ती में आउटसोर्सिंग पर पिछले 10-15 वर्षों से लगे इन कर्मचारियों को तरजीह नहीं देने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ तथा अग्निशमन विभाग ने बुधवार व गुरुवार को राज्य के सभी 69 फायर स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इन प्रदर्शनों में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ के सभी कर्मचारी भागीदारी करेंगे। ऐलनाबाद ब्लॉक के प्रधान लक्ष्मणदास चलाना, एसकेएस से सचिव राजेश भाकर ने बताया कि सरकार ने आउटसोर्सिंग पर लगे फायर ब्रिगेड में फायरमैनों व चालकों को फायर फाइटिंग का कोर्स कराने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक एक भी फायरमैन को प्रशिक्षण नहीं दिलाया गया है। सरकार ने फायर फाइटिंग कोर्स के लिए चालकों की जो सूची जारी की है। उसके मुताबिक अभी तक एक भी चालक का डिप्लोमा पूर्ण नहीं हुआ है। सचिव सुरेंद्र खीचड़ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने जो 1646 पदों पर फायर ऑपरेटर की भर्ती निकाली है, उसको रद्द किया जाए और फायर ब्रिगेड फायरमैन व फायर चालकों को चार्ट-2 में समायोजित किया जाए। सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम-समान वेतन दिया जाए। न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये दिया जाए। रिस्क भत्ता 5 हजार रुपये दिया जाए। भ्रष्टाचार की जननी ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाए और कहा कि अग्निशमन विभाग के सभी नियमित व अनियमित कर्मचारियों व नगरपालिका कर्मचारी संघ के सभी नेताओं की बैठक 12 अप्रैल को रोहतक में होगी जिसमें अगले आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। अंत में ब्लॉक के वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण कुमार, वीरेंद्र सिंह, मुकेश खीचड़, सतवीर सिंह, रमेश कुमार, सत्यम, पंजाब सिंह, कुलदीप कुमार, सुरजीत, सुरेंद्र रंधावा, सुनील गुज्जर, गगनदीप आदि कर्मचारियों ने संबोधित किया।