{"_id":"5a205fbc4f1c1bca678bee5f","slug":"51512071100-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले की हाथापाई फिर हवाई फायर कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले की हाथापाई फिर हवाई फायर कर फैलाई दहशत
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले की हाथापाई फिर हवाई फायर कर फैलाई दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
चोपटा।
खंड के गांव कैरांवाली में घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और हवाई फायर करने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर डीएसपी सिरसा, चोपटा थाना पुलिस और सीन-ऑफ-क्राइम की टीम मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव कैरांवाली निवासी संदीप पुत्र सुरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वीरवार सुबह करीब पांच बजे उसको आवाज लगाकर बाहर बुलाया, जहां पर तीन युवक हाथ में पिस्तौल व कुल्हाड़ी लेकर खड़े थे। आरोप है कि उनमें से दो युवक सुभाष उर्फ चन्नी व पवन व एक अन्य व्यक्ति थे। वहीं एक अन्य सड़क पर गाड़ी स्टार्ट किए खड़ा था। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौच की व दरवाजे पर कुल्हाड़ी मारी वहीं उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर करके फरार हो गए। शिकायत में संदीप ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों से उसे जान से मारने का खतरा है। मामले की सूचना मिलते ही सिरसा डीएसपी अजय शर्मा, चोपटा थाना के कार्यकारी प्रभारी हंसराज व सीन ऑफ क्राइम से डॉ. अजमेर मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का मुआयना किया। चोपटा थाना के कार्यकारी प्रभारी हंसराज ने बताया कि संदीप के ब्यान पर पुलिस ने सुभाष उर्फ चन्नी व पवन व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।