फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   किसानों ने किया प्रदर्शन, फूंका एमपी और केंद्र सरकार का पुतला

किसानों ने किया प्रदर्शन, फूंका एमपी और केंद्र सरकार का पुतला

Fri, 09 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया प्रदर्शन, फूंका एमपी और केंद्र सरकार का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
मध्य प्रदेश में किसानों पर हुए अत्याचार व किसानों की अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों और किसानों ने अंबेडकर चौक पर केंद्र सरकार व मध्य प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इससे पूर्व विभिन्न संगठनों व किसानों ने जाट धर्मशाला में बैठक की तथा मध्यप्रदेश में हुई किसानों की हत्या पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार से पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरने शुरू किए जाएंगे।
जाट धर्मशाला में जिलेभर से आए किसानों और किसान संगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार ने कहा कि पूरे देश का किसान आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार से हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरने शुरू किए जाएंगे। इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय संयोजक रणधीर सिंह जोधकां ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ हों, स्वामीनाथन रिपोर्ट जल्द लागू हो, पशु बिक्री पर लगाई गई रोक हटाई जाए और किसानों को फसलों का लाभ मूल्य दिया जाए।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह ममेरां ने कहा कि जिला मुख्यालयों पर अब अनिश्चितकालीन धरने दिए जाएंगे तथा जब तक किसानों की मांग नहीं मानी जाती, तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। बैठक के बाद सभी किसान केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचे। जहां पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार व मध्यप्रदेश सरकार के पुतले को रखकर रोष प्रदर्शन किया। जिससे चौक पर यातयात जाम हो गया। प्रदर्शनकारियों में राजकुमार शेखुपुरिया, कृष्ण ढाका, ओपी सुथार, मलकीत सिंह, साहबराम नुहियांवाली, जगदीश रूपावास, बृजलाल, जगदीश सिंह चाहर, प्रदीप सिंह बाजिया, दलीप सिंह बैनीवाल, नेकी सिहाग, निक्कूराम खिच्चड़, जगदीश गोदारा, विकास बरासरी, भीम कुतियाना, धर्मवीर गोदारा, विकास तेतरवाल, सुरेंद्र मूंड आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed