{"_id":"6519ae25e1b1749b9e0661e4","slug":"50-streets-of-the-city-dug-up-to-lay-drinking-water-lines-are-in-bad-condition-now-repairs-have-started-sirsa-news-c-128-1-svns1027-7238-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पेयजल लाइन डालने के लिए खोदीं शहर की 50 गलियां खस्ता, अब मरम्मत हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पेयजल लाइन डालने के लिए खोदीं शहर की 50 गलियां खस्ता, अब मरम्मत हुई शुरू
Sun, 01 Oct 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर 19 में खोदी गई गली की मरम्मत का काम करते मजदूर। स्रोत : वार्डवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में सीवरेज और पेयजल लाइन डालने के लिए उखाड़ी गईं गलियों की मरम्मत जन स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग पेयजल लाइन डालने के लिए तोड़ी गई गलियों में मरम्मत कर रहा है। इसके साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद की ओर से किए गए सर्वे की सूची भी मांगी है। सर्वे में अलग-अलग वार्डों करीब 50 गलियों की स्थिति खराब पाई गई है।
शहर की कॉलोनियों में पेयजल लाइन डालने के लिए विभाग ने गलियों को खोदा था। गलियों की खोदाई के बाद वहां पर सिर्फ मिट्टी डाल दी गई। इसके कारण शहर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 16 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में टूटी गलियों का मुद्दा उठा तो मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसई को फटकार लगाकर एक माह के अंदर व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही गलियों की स्थिति जांचने के लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर गलियों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के भी निर्देश दिए थे। इसकी 15 दिन में रिपोर्ट तैयार की जानी थी, लेकिन अभी तक गलियों के संबंधित रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है। एक से दो दिन में एडीसी की ओर से मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी जाएगी।
पेयजल की लाइन की मरम्मत करने के लिए भी खोदे थे गड्ढे, हो चुके है कई हादसे
मानसून सीजन के दौरान शहर की करीब आठ कॉलोनियों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही थी। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने परमार्थ कॉलोनी, शिव चौक क्षेत्र सहित अन्य कई कॉलोनियों में लीकेज की जांच करने के लिए गड्ढे खोदे थे। इसके कारण गलियों की स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है। अब जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन गलियों के गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
थोड़ी टूटी गलियों की साथ हो रही मरम्मत, बड़ी गली के लिए लगाया जा रहा टेंडर
जन स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची शिकायतों के बाद टीम ने पहले सर्वे किया गया है। इसके बाद वार्डों की गलियों को मार्क करने के बाद जिस गली में सिर्फ मरम्मत होने है वहां पर कर्मचारी लगा दिए हैं है। इसके अलावा जहां काम ज्यादा है, उनके टेंडर लगाने का काम भी किया जा रहा है।
सर्वे अभी अधूरा, 30 दिन में स्थिति सुधारने के दिए थे मुख्यमंत्री ने निर्देश
16 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एक माह में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए थे। वहीं 15 दिनों में टूटी हुई गलियों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। अभी तक शहर की करीब 25 वार्डों के सर्वे का काम पूरा हो पाया है। जबकि मुख्यमंत्री की ओर से दिए गया समय भी अब पूरा हो चुका है।
वर्जन
पेयजल लाइन डालने के लिए उखाड़ी गलियों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसका जल्द ही काम पूरा कर दिया जाएगा। बड़ी व छोटी सभी गलियों की मरम्मत का काम किया जाना है। - सुरेश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।