फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5 youths who attacked with sharp weapons sentenced to 3 years imprisonment

Sirsa News: तेजधार हथियार से हमला करने वाले 5 युवकों को 3 साल कैद

Tue, 18 Mar 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
5 youths who attacked with sharp weapons sentenced to 3 years imprisonment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में न्यायालय ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही हर दोषी पर 3200 रुपये जुर्माने लगाया है। जुर्माना न भरने पर एक माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
मामले के अनुसार शहर की बूटा कॉलोनी निवासी हरदीप सिंह अपने जीजा सुरेश के साथ रात को बाइक पर सवार होकर दशहरे की मिठाई लेने जा रहा था। रास्ते में अनिल कुमार निवासी बूटा कॉलोनी ने उन्हें रोक लिया और डंडे से हमला कर दिया। शोर मचाया तो हरदीप का छोटा भाई कुलदीप सिंह उन्हें बचाने के लिए आया।
विज्ञापन

इसके बाद अनिल कुमार ने अपने साथी बलविंदर, कर्मजीत, सतनाम व हरजिंद्र सिंह को बुला लिया। उक्त सभी ने कुलदीप पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। कुलदीप के चिल्लाने की आवाज सुनकर गली वासी उसे बचाने के लिए आए तो हमलावर धमकी देकर फरार हो गए थे। इसके बाद लोगों ने घायल कुलदीप, हरदीप सिंह व सुरेश को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल कुलदीप सिंह का बयान दर्ज करके आरोपी अनिल कुमार, बलविंदर सिंह, कर्मजीत, सतनाम व हरजिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायालय ने पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed