फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5 year old Aishreet recited 14 English poems in one minute, entered in India Book of Records

Sirsa News: 5 वर्षीय ऐशरीत ने एक मिनट में सुनाईं 14 अंग्रेजी कविताएं, इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड दर्ज

Mon, 23 Dec 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 23 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
5 year old Aishreet recited 14 English poems in one minute, entered in India Book of Records
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल की यूकेजी की 5 वर्षीय होनहार छात्रा ऐशरीत ने एक मिनट में 14 अंग्रेजी कविताएं सुनाकर अनूठा रिकार्ड बनाया है। इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड ने ऐशरीत की इस उपलब्धि को दर्ज करते हुए अवाॅर्ड जारी किया है।

ऐशरीत के पिता सुरेंद्र पाल व माता अनमोल खुराना ने बताया कि ऐशरीत बेशक अभी उम्र में बहुत छोटी है, लेकिन उसके पास शब्दों के उच्चारण की गजब क्षमता है। अभी ऐशरीत साढ़े 5 साल की है, ऐसे में इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना हमारे के लिए बड़े ही गर्व की बात है। इस उपलब्धि पर शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल शीला पूनिया ने बताया कि ऐशरीत की यह कामयाबी स्कूल के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed