फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5 cable thieves arrested

Sirsa News: केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 5 गुर्गे गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
5 cable thieves arrested
 पुलिस के साथ केबल चोरी के पकड़े आरोपी। पुलिस
फोटो - 33
विज्ञापन


करीब 100 ट्यूबवेल के केबल चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने खेतों से ट्यूबवेल के केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच गुर्गों को सोमवार को गिरफ्तार किया। गुर्गों ने 100 के आसपास टयूबवेल से केबल चोरी की वारदात को कबूला है। आरोपियों ने हरियाणा के अलावा राजस्थान के गोगामेडी में भी चोरी की वारदात की है।

डीएसपी राज सिंह ने बताया कि मौजूखेड़ा निवासी जगविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 14 व 15 जनवरी की रात्रि को गांव भावदीन व मौजूखेड़ा के खेत से कई ट्यूबवेलों के केबल चोरी कर लिए गए। मामला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईए ऐलनाबाद व डिंग थाना की पुलिस टीमों का गठन कर मामले को अति शीघ्र सुलझाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों प्रवीण कुमार निवासी थैहड़ मोहल्ला सिरसा, विपिन कुमार निवासी नोहरिया बाजार सिरसा, बब्लू, दीपू निवासी मोहल्ला सिरसा तथा वकील उर्फ जगरूप सिंह निवासी हुड्डा सेक्टर-19 सिरसा को सिरसा क्षेत्र गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार से लेकर गोगामेडी तक चुराए केबल

डीएसपी राज सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने डिंग थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल केबल चोरी की 36 वारदात कबूल की है। इसके अतिरिक्त रानियां थाना क्षेत्र में 16, सदर थाना क्षेत्र में 15, नाथूसरी चोपटा थाना में 13, जिला फतेहाबाद में 8, हिसार के आदमपुर व अग्रोहा क्षेत्र में 5 तथा राजस्थान के गोगामेड़ी क्षेत्र में लगभग 7 वारदात करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नशे के आदी हैं आरोपी
डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं। अपनी लत को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ कर अन्य वारदात का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed