{"_id":"58d2c6214f1c1b870a1a2309","slug":"45-villages-have-to-suffer-for-light-till-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 गांवों में 27 तक रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 गांवों में 27 तक रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
amarujala/Sirsa
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा गर्मियां आने से पहले ही मरम्मत कार्य पूरा करने की जोरों पर तैयारी की गई है। मरम्मत कार्य के चलते वीरवार को कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति नहीं हो सकेगी।
विभिन्न बिजलीघरों पर मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में 132 केवी बेगू बिजलीघर पर आधारित 33 केवी नाथूसरी चोपटा, 33 केवी जमाल, 33 कागदाना के अधीन आने वाले गांवों में दिन के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के जेई धर्मेंद्र ने बताया कि नाथूसरी चोपटा बिजली घर की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण 22 से 27 मार्च तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। उल्लेखनीय है कि इन तीन बिजलीघरों पर क्षेत्र के 45 गांव निर्भर करते हैं। मरम्मत कार्य के चलते इन गांवों में एक सप्ताह तक दिन के समय बिजली गुल रहेगी। विद्युत निगम द्वारा बीती 16 मार्च से इस क्षेत्र में दिन के समय कट लगाया जा रहा है।