फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सखी व मॉडल बूथ- सखी बूथ पर चुनाव प्रक्रिया की कमान संभालेंगी महिला कर्मचारी,

सखी व मॉडल बूथ- सखी बूथ पर चुनाव प्रक्रिया की कमान संभालेंगी महिला कर्मचारी,

Sat, 11 May 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सखी व मॉडल बूथ- सखी बूथ पर चुनाव प्रक्रिया की कमान संभालेंगी महिला कर्मचारी,
सिरसा। चुनाव आयोग विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को 12 मई को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी कड़ी में अबकी बार चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र को सखी व मॉडल बूथ के रूप में स्थापित किए हैं। जिला सिरसा की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सखी व मॉडल बूथ बनाया गया हैं। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उदेश्य से स्वीप के तहत अनेक कार्यक्रम जिला में आयोजित किए जा चुके हैं। मतदान जागरूकता की दिशा में ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदान केंद्र को सखी व मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया गया है। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सखी व मॉडल बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन बूथों पर अन्य बूथों के अपेक्षा विशेष सुविधाएं होंगी। जहां सखी बूथों पर सुरक्षा से लेकर चुनाव प्रक्रिया की सभी जिम्मेवारियां महिला कर्मचारी निभाएंगी, वहीं मॉडल बूथ पर बैठने के लिए कुर्सियां, बच्चों के लिए झूले आदि के साथ सजावट कर आकर्षक रूप दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र राजकीय नेशनल महिला महाविद्यालय के बूथ नंबर 18 को सखी (पिंक) तथा 19 को मॉडल बूथ बनाया गया है। कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में मार्केट कमेटी कार्यालय के बूथ नंबर 23 को सखी (पिंक) तथा राजकीय मिडिल स्कूल (लेफ्ट विंग) गांव रघुआना के बूथ नंबर 115 को मॉडर्न बूथ बनाया गया है। इसी प्रकार डबवाली विस क्षेत्र में नई अनाज मंडी स्थित किसान रेस्ट हाउस में बूथ नंबर 09 को सखी तथा राजकीय मिडल स्कूल गांव भारुखेड़ा के बूथ नंबर 145 को मॉडल बूथ बनाया गया है। रानियां विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 160 को सखी (पिंक) तथा गांव संतावाली के बूथ नंबर 138 को मॉडल बूथ बनाया गया है। इसी प्रकार ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 15 के बूथ नंबर 116 को पिंक बूथ तथा गांव मेहनाखेड़ा के बूथ नंबर 91 को मॉडल बूथ बनाया गया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे मतदान में बढ़चढ़कर भाग लें और जाति, धर्म व समुदाय ऊपर उठकर अपने विवेक से मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मतदाता किसी के प्रलोभन में ना आए और अपने मताधिकार का प्रयोग अपने विवेक से ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed