{"_id":"5b8ef5aa867a55487767d36c","slug":"41536095658-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाजाखेड़ा में सरपंच पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न, कवलजीत कौर बनी सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाजाखेड़ा में सरपंच पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न, कवलजीत कौर बनी सरपंच
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाजाखेड़ा में कंवलजीत कौर बनी सरपंच
सिरसा। क्षेत्र के गांव खाजाखेड़ा में मंगलवार को हुए उपचुनाव में कंवलजीत कौर सबसे अधिक वोट हासिल कर सरपंच का चुनाव जीत गईं हैं। वोटिंग के दौरान कुल 1215 वोट पोलिंग हुए। इस चुनाव में कंवलजीत कौर ने 744 वोट हासिल किए जबकि अर्जुन सिंह को 321, ऊषा रानी को 120 व नोटा के लिए 30 वोट डाले गए। सरपंच का ये पद पूर्व सरपंच के सरकारी नौकरी लगने के बाद से खाली पड़ा था। चुनाव मैदान में तीन उम्मीदवार कंवलजीत कौर, अर्जुन सिंह व ऊषा रानी थे। जिसमें से कंवलजीत कौर को सबसे अधिक मिलने पर विजेता घोषित किया गया। जबकि चुनाव को लेकर तहसीलदार संजय बिश्नोई को ड्यूटी मजिस्ट्रेेट नियुक्त किया गया था। वहीं सुरक्षा के लिहाज से चुनाव बूथ बनाए गए स्कूल में महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई। सदर थाना प्रभारी व डीएसपी रविंद्र सिंवर ने भी चुनाव स्थल का निरीक्षण किया। चुनाव प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई और सायं को 4 बजे तक चली। साढ़े चार बजे मतपेटियों को खोलकर मतों की गणना शुरू की गई। करीब दो घंटे की मतगणना के बाद अधिकारियों ने विजयी उम्मीदवार की घोषणा की। गौर हो कि कुछ समय पूर्व गांव खाजाखेड़ा के सरपंच चुने गए। दारा सिंह का सरकारी नौकरी में चयन हो गया था। जिसके बाद से सरपंच का पद खाली पड़ा था।
डबवाली व ओढां में भी पंच के लिए हुआ चुनाव
वहीं दूसरी ओर गांव मटदादू के वार्ड नंबर 9 में पंच के खाली पद के लिए चुनाव हुआ। दो उम्मीदवार सतनाम सिंह व हरदीप सिंह चुनाव मैदान में थे। इस दौरान कुल 188 वोट पड़े। सतनाम सिंह को 125 वोट मिलने पर विजयी घोषित किया गया। जबकि हरदीप के खाते में 63 वोट ही आए। ओढां में भी वार्ड नंबर 3 के पंच पद के लिए दो उम्मीदवार ख्यालीराम व सुभाष चुनाव मैदान में थे। चुनाव के दौरान कुल 110 वोट पड़े। ख्यालीराम ने एकतरफा मुकाबले में 110 में से 101 वोट हासिल किए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी को मात्र 9 ही वोट मिल पाए।