फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीएम से मिली किसानों की पांच सदस्यीय कमेटी, खातों में राशि न आने तक जारी रहेगा आंदोलन

सीएम से मिली किसानों की पांच सदस्यीय कमेटी, खातों में राशि न आने तक जारी रहेगा आंदोलन

Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीएम से मिली किसानों की पांच सदस्यीय कमेटी, खातों में राशि न आने तक जारी रहेगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना 20वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर शनिवार को भी किसान बैठे रहे। वहीं किसानों की पांच सदस्यीय कमेटी ने शनिवार को डबवाली विश्राम गृह में जाकर सीएम से बातचीत की। सीएम ने समस्या के समाधान के लिए दस दिन का समय मांगा है। वहीं किसानों ने भी दो टूक शब्दों में कहा है कि धरना तब तक जारी रहेगा। जब तक मुआवजे की राशि किसानों के खातों में नहीं आ जाती।

धरने पर मौजूद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार ने कहा कि किसान अपने हक के लिए लगातार संघर्ष करने पर मजबूर हैं। युवा किसान नेता दिनेश ने कहा आज किसान अपना हक मांग रहा है। बता दें कि शुक्रवार को आदित्य चौटाला के छोटे भाई अनिरुद्ध चौटाला धरनास्थल पर पहुंचे थे और किसानों से धरना समाप्त करने का आह्वान किया था। किसानों ने राशि खातों में न आने तक धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया। इसके बाद अनिरुद्ध ने कहा कि पांच किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखे। इस पर एक पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जिसमें विकल पचार, प्रकाश सिंह ममेरां, जगदीश रूपावास, जसपाल सिंह चोयल, राम सिंह बराला को शामिल किया गया। शनिवार को पांच सदस्यीय कमेटी ने डबवाली विश्राम गृह में जाकर सीएम से बातचीत की। सीएम ने समस्या समाधान के लिए दस दिन का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed