{"_id":"6249dc6f15bd2560f04e89e2","slug":"338-villages-connected-in-har-ghar-nal-se-jal-yojana-1-86-lakh-connections-given-sirsa-news-hsr6282213190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर नल से जल योजना में 338 गांवों को जोड़ा, 1.86 लाख दिए कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर नल से जल योजना में 338 गांवों को जोड़ा, 1.86 लाख दिए कनेक्शन
विज्ञापन
गांव खैरकां वाटर वर्कर्स में कार्य की समीक्षा करते अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। हर घर से नल से जल योजना के तहत जिला मुख्यालय के 338 गांवों को जोड़ा गया है। इस योजना के तहत जिले में करीब 1 लाख 86 हजार टोंटी कनेक्शन दिए गए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वाटर वर्कर्स में डिग्गियां बनवाने व पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। दिसंबर 2022 तक इस योजना के तहत हर घर नल से जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर रखी है।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 में देशभर में 3.8 करोड़ परिवारों तक साफ पीने का पानी पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके लिए बजट में 60 हजार करोड़ रुपये हर घर नल योजना को आवंटित किए गए हैं, ताकि हर घर तक नल का साफ पानी पहुंच सके। परंतु हरियाणा सरकार ने प्रदेश में इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिसंबर 2022 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। देश के कई इलाकों में आज भी लोगों को पानी लेने के लिए कई किमी दूर तक चलकर जाना पड़ता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि साफ पानी मिल सके। इसे देखते हुए सरकार ने यह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में हर घर में पीने के पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। ताकि लोगों को घर पर ही पीने का साफ पानी मिल सके व उन्हें कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़े तथा पीने की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल सके। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन से साफ पानी आपूर्ति का दायरा बनाने के लिए फैसला लिया है।
मासिक शुल्क निर्धारित
हर घर नल से जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जिन परिवारों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, उसके लिए मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है। हर घर नल से जल योजना के तहत जनरल व बीसी परिवार के लिए 40 रुपये प्रतिमाह व एसटी-एसटी परिवार के लिए 20 रुपये प्रतिमाह का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
पेयजल डिग्गी व पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी
प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल योजना के तहत पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई योजना के तहत पेयजल डिग्गियों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा जहां पर पाइप लाइन डाली जानी है वहां पर भी कार्य जारी है। दिसंबर 2022 तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इस योजना के तहत लोगों को स्वच्छ जल मिलना शुरू हो जाएगा।
हर घर जल से नल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में टैब कनेक्शन दिए गए हैं। दिसंबर 2022 तक इस प्रक्रिया को पूरा कर स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। गांवों में डिग्गियों व पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी है।
- राकेश सोगलान, जल स्वच्छता सहायक संगठन, जिला सलाहकार, सिरसा।