{"_id":"6578a54cc024b62c4305630a","slug":"32-cctv-cameras-will-be-installed-in-village-kalanwali-at-a-cost-of-eight-lakhs-sirsa-news-c-128-1-slko1008-11592-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव कालांवाली आठ लाख की लागत से लगाए जाएंगे 32 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव कालांवाली आठ लाख की लागत से लगाए जाएंगे 32 सीसीटीवी कैमरे
Tue, 12 Dec 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
गांव कालांवाली में कैमरे लगवाते सरपंच अजैब सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। ग्राम पंचायत कालांवाली ने अपने गांव में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक पहल शुरू की है। इस पहल के तहत गांव में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, गांववासियों खासकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा मुहैया कराने में मदद मिलेगी।
ग्राम सरपंच अजैब सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव में 8 लाख रुपये से 32 कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे गांव के चारों तरफ फिरनी पर चिह्नित जगहों पर लगाए जाएंगे। कैमरे लगने से गांव होने वाली आपराधिक गतिविधियों, नशा तस्करों सहित कई प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही आपराधिक घटना के पटाक्षेप में पुलिस को भी आसानी होगी और अपराधियों की पहचान हो पाएगी।
गांव कालांवाली को शहर सीमा की किया शामिल
सरकार ने शहर कालांवाली की सीमा का विस्तार करते हुए गांव कालांवाली को शहर की सीमा में शामिल कर दिया है। ग्राम पंचायत ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दायर किया हुआ है। ग्राम पंचायत द्वारा गांव कालांवाली में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन जगहों पर लगाए जाएंगे कैमरे
पंचायत की ओर से गांव की फिरनी पर 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे गांव की डिस्पेंसरी, राजकीय गर्ल्स स्कूल, चहल धर्मशाला के पास, तहसील कार्यालय के पास, गुरुद्वारा के पास, ओढां कैंचियों के पास, धर्मकांटा फैक्टरी के पास, नए थाना रोड के पास सहित कई महत्वपूर्ण जगहों पर लगाए जाएंगे। इन कैमरों की रिकाॅर्डिंग के लिए हर 4 कैमरों पर एक डीवीआर लगाया जाएगा।