फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 mm rain in Sirsa district, crop harvesting will be delayed

Sirsa News: सिरसा जिले में 3 एमएम हुई बारिश, फसल कटाई में होगी देरी

Thu, 28 Mar 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
3 mm rain in Sirsa district, crop harvesting will be delayed
सिरसा। जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन मिमी बारिश हुई है। यहां मंगलवार शाम से बादल छाए थे। मंगलवार रात दो बजे से सुबह 9 बजे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। सिरसा क्षेत्र में तीन मिमी बारिश हुई जबकि पंजुआना, रोड़ी, कालांवाली, खुइयां और गोलेवाला में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। सुबह 10 बजे मौसम साफ हुआ। बारिश के दौरान हवा नहीं चली। इस कारण बारिश से सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान नहीं हुआ लेकिन सरसों की फसल कटाई प्रभावित हुई। अब तीन से चार दिनों की देरी से गेहूं और सरसों की फसल कटाई हो सकेगी।
विज्ञापन

शहर के कई चौक चौराहों पर पानी भर गया। बाजारों में टूटी सड़कों पर पानी भरने के कारण राहगीरों समेत वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद उमस होने लगी। इस कारण न्यूनतम तापमान में उछाल दिखा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को तीन डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान मंगलवार के बराबर 33.4 डिग्री दर्ज बना रहा।
विज्ञापन



नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में हुई 591 क्विंटल सरसों की खरीद

सिरसा। जिले में पहले दिन मंगलवार को सरकारी खरीद शून्य रही थी लेकिन दूसरे दिन बुधवार को नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में 591 क्विंटल सरसों की खरीद हुई जबकि निजी एजेंसी 15,000 क्विंटल सरसों खरीद चुकी है। केवल राजस्थान की सीमा से लगते क्षेत्र में ही सरसों की कटाई तेजी से की जा रही है। मंडी में सरसों की आवक शुरू हो गई है। सरकार एजेंसी 8 प्रतिशत तक नमी वाली सरसों ही खरीदेगी जबकि सरसों में नमी की मात्रा 10 से 15 प्रतिशत तक है। इस नमी में सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो सकती। इसलिए शेड के नीचे सरसों सुखाई जा रही है। मंडी में सरसों की आवक बेहद कम होने के कारण मंडी में बारिश का असर नहीं दिखा। मंडी में शेड के नीचे अधिक जगह होने के कारण सरसों नहीं भीगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैफेड के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सिरसा कार्यालय के बाहर बुधवार को हैफेड कर्मचारियों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए रोष प्रदर्शन किया। हालांकि कर्मचारियों ने खरीद का कार्य जारी रखा। कर्मचारियों के अनुसार चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक चल रही है। बैठक के बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed