फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 accused loot bike

पिस्तौल के बल पर छीनी बाइक, पुलिस ने की नाकाबंदी

Sat, 08 Aug 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
3 accused loot bike
रानियां (सिरसा)। रानियां शहर से लगते गांव कुत्ताबढ़ के नजदीक फिल्मी स्टाइल से तीन युवक एक बाइक चालक की कनपटी पर पिस्तौल तानकर बाइक छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान रानियां के मेन बाजार में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के कागजात ने होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। इसके बाद तीनों युवकों ने कुत्ताबढ़ रोड पर लूट की योजना बनाई। इसी दौरान रानिया शहर के वार्ड नंबर 12 निवासी बंटी पुत्र जगजीत सिंह मोटरसाइकिल नंबर एचआर 24 एक्स 8848 लेकर गुजर रहा था। तभी लूट की योजना बना रहे तीनों युवकों ने उससे गुहार करते हुए कहा कि पुलिस ने उनकी बाइक का चालान कर दिया है, उन्हें गांव जाना है, कृपया करके आप हमें केशवपुरा तक छोड़ आएं। उन्होंने पेट्रोल का 50 रुपये खर्चा भी दे दिया। बंटी ने तीनों लड़कों में से एक घायल लड़के पर रहम करते हुए उन्हें बैठाकर कुछ ही दूर गया था कि रास्ते में तीनों युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से पिस्तौल निकालकर मोटरसाइकिल चालक बंटी की कनपटी पर लगा दी और जबरदस्ती मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। बंटी ने राहगीरों से फोन लेकर अपने घर सूचना दी तथा पुलिस को सूचना देने के उपरांत तत्काल नाकाबंदी करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में रानियां थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed