फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रोड शो में सन्नी बोले- मोदी जिंदाबाद

रोड शो में सन्नी बोले- मोदी जिंदाबाद

Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
रोड शो में सन्नी बोले- मोदी जिंदाबाद
सिरसा। सिने अभिनेता और भाजपा के स्टार प्रचारक सन्नी देओल ने सिरसा में रोड शो किया। सन्नी देओल को देखने के लिए रोड शहरवासी सड़कों पर उतर आए। उनकी एक झलक देखने के लिए महिलाएं भी घरों से बाहर निकल आईं और सड़क किनारे घंटों इंतजार किया।
विज्ञापन

सन्नी देओल ने गोल डिग्गी चौक से अपना रोड शो शुरू किया। उनके आने से दो घंटे पहले ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक काठ मंडी, भादरा बाजार और रोड शो के मार्ग पर एकत्रित हो गए। उन्होंने गर्मजोशी से सभी के अभिवादन स्वीकार किए। उन्होंने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों को हाथ जोड़कर, विजय चिह्न बनाकर अभिवादन किया। लेकिन उन्होंने प्रशंसकों को कोई फिल्मी डायलॉग नहीं सुनाया। उनके रोड शो के मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी उनके साथ थे।
विज्ञापन

देओल का रोड शो शहर के दिल्ली पुल से शुरू होना था, लेकिन राहुल गांधी की जनसभा को लेकर शहर में भीड़ तथा जाम की स्थिति को देखते हुए रोड शो को भादरा पार्क से शुरू किया गया। सुबह से भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता अभिनेता सन्नी देओल तथा सुनीता दुग्गल के इंतजार में खड़े थे। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सन्नी देओल हेलीकाप्टर से सिरसा पुलिस लाइन में उतरे। उसके बाद दोपहर करीब 12:50 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनीता दुग्गल तथा सन्नी देओल भादरा पार्क में पहुंचे। सुनीता दुग्गल के काफिले के साथ उनकी बेटी भी साथ ही मौजूद थी। सुनीता दुग्गल ने सभी से वोट देने की अपील की। सन्नी देओल ने एक बार भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद तथा मोदी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं सुभाष बराला ने भाजपा के कार्यों के बारे में बताया तथा सुनीता दुग्गल को वोट देने की अपील की। बराला ने कहा कि भाजपा ने देश हित के लिए काम किए हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के लिए काम करती है। रोड शो के दौरान सभी चौक पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। भीषण गर्मी के चलते सन्नी देओल तथा सुनीता दुग्गल घंटाघर चौक से गाड़ी के अंदर बैठ गए। वहीं शहर के सभी चौक से होते हुए रोड शो को भगत सिंह चौक पर खत्म कर दिया। वहां से सन्नी देओल तथा सुनीता दुग्गल पुलिस लाइन में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed