फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पाईप लाईन टूटने के कारण आमजन हो रहे परेशान

पाईप लाईन टूटने के कारण आमजन हो रहे परेशान

Thu, 28 Feb 2019 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पाईप लाईन टूटने के कारण आमजन हो रहे परेशान
पाइप लाइन टूटने के कारण लोग परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली। रोडी रोड़ पर रेल पुल के निर्माण को लेकर चल रहे खुदाई के कार्य दौरान पेयजल की पाइप लाइन टूटने के कारण बस स्टैंड के पास शराब के ठेका के पास सड़क पर जलभराव होने से लोगों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एक ट्राला सड़क किनारे सीवरेज के टैंक में धंस गया। इस पर क्षेत्र के दुकानदारों ने रोष जताते हुए विभाग के एसडीओ को शिकायत देकर उक्त समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
क्षेत्र के दुकानदार राकेश कुमार, ओमप्रकाश, सतबीर सिंह, डीसी सिंह, बिंदर सिंह ने बताया कि रोडी रोड पर रेलवे पुल के निर्माण को लेकर ठेकेदार द्वारा भूमिगत खुदाई की जा रही है कि इस दौरान पानी की पाईप टूट गई जिस कारण उनकी दुकानों के सामने मुख्य सडक पर हर समय सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि सड़क पर जलभराव के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण उनका धंधा भी ठप्प होकर रह गया है। आज सड़क किनारे से गुजर रहा गट्टों से लदा एक ट्राला सीवरेज के टैंक में धंस गया इससे वाहन चालकों को ओर भी ज्यादा दिक्कत पेश आई। बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान डिप्टी सिंह कहा कि उक्त रोड पर पेयजल की पाइप टूटी हुई को कई दिन बीत गए लेकिन आज तक न तो विभाग ने उस पाइप को ठीक करने के प्रयास किए है ओर न ही पुल के ठेकेदार ने कोई कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ पानी बचाओ के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्रति दिन लाखों लीटर पानी व्यर्थ हो रहा है।
विज्ञापन

बाक्ॅस
इस संबंध में विभाग के एसडीओ राय सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण के चलते पाइप लाइन टूट गई थी। पाइप को ठीक करने के लिए विभाग के कर्मचारियों को भेज दिया है शीघ्र ही पाइप लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed