फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेरा हिंसा में विद्युत निगम को साढे़ चार करोड़ का नुकसान

डेरा हिंसा में विद्युत निगम को साढे़ चार करोड़ का नुकसान

Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
डेरा हिंसा में विद्युत निगम को साढे़ चार करोड़ का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सीबीआई कोर्ट द्वारा 25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने पर डेरा अनुयायियों की ओर से की गई आगजनी के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। विद्युुत निगम द्वारा किए गए आंकलन में नुकसान साढे़ चार करोड़ को पार कर गया। उच्च न्यायालय द्वारा पहले ही आगजनी में हुए नुकसान की भरपाई डेरा से करवाने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में डेरा की संपत्ति अटैच की जा रही है। प्रदेशभर के डेरा और नामचर्चा घरों को सरकार ने अपने कब्जे में लिया हुआ है।
जानकारी के अनुसार बेगू स्थित 132 केवी बिजलीघर को 25 अगस्त को डेरा अनुयायियों ने तहस-नहस कर डाला था। यह बिजलीघर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) की संपत्ति है। इस बिजलीघर से 33 केवी नाथूसरी चोपटा, 33 केवी कागदाना और 33 केवी जमाल बिजलीघरों को सप्लाई दी जाती थी। इन बिजलीघरों से आगे 50 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती थी। बेगू स्थित बिजलीघर के अकेले ट्रांसफार्मर की कीमत ढ़ाई करोड़ थी। जोकि आगजनी में पूरी तरह से नष्ट हो गया। इसी बिजलीघर से 132 केवी मेला ग्राउंड को भी बिजली की आपूर्ति की जाती थी। एचवीपीएन द्वारा नुकसान के किए गए आंकलन में तीन करोड़ 15 लाख रुपये का आंकलन किया गया है।
विज्ञापन

उधर दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा नुकसान का आंकलन एक करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक का किया गया है। निगम की ओर से नुकसान बारे जिला उपायुक्त को रिपोर्ट भेजी गई है। नुकसान की यह राशि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डेरा से ही वसूली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.21 करोड़ का नुकसान : सुखीजा
दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सिरसा के कार्यकारी अभियंता एमएल सुखीजा ने बताया कि निगम द्वारा नुकसान का आंकलन किया गया है जिसके तहत विभिन्न पहलूओं को ध्यान में रखकर नुकसान का आंकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम को एक करोड़ 21 लाख 59 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

- एचवीपीएन को 3.15 करोड़ का नुकसान : चौधरी
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता वीके चौधरी ने बताया कि बेगू बिजलीघर पर हुई आगजनी और वाहनों के नुकसान सहित बिजलीघर के उपकरणों को हुए नुकसान का आंकलन तीन करोड़ 15 लाख रुपये आंका गया है। उन्होंने बताया कि बेगू बिजलीघर का ट्रांसफार्मर ही अढ़ाई करोड़ रुपये का था, जिसमें गोली लगने से वह नष्ट हो गया।


इस प्रकार किया नुकसान का आंकलन
दक्षिणी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम द्वारा नुकसान के आंकलन में वाहनों के नष्ट होने के अलावा कर्मचारियों के काम न कर पाने तथा उपभोक्ताओं से बिल वसूली में हुए नुकसान का आंकलन किया गया है। रिपोर्ट में दोपहिया व चारपहिया वाहनों के नुकसान के रूप में 11 लाख रुपये, विवाद के चलते बिना काम किए कर्मचारियों को वेतन के रूप में 22.66 हजार रुपये, बिजली बिल वसूली में देरी से 37.88 लाख रुपये तथा इस अवधि में बिजली चोरी अभियान न चल पाने की वजह से 50 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है।

डेरा हिंसा में विद्युत निगम को साढे़ चार करोड़ का नुकसान
एचवीपीएन को 3.15 करोड़ और डीएचबीवीएन को 1.21 करोड़ की क्षति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed