{"_id":"5cd5d8a6bdec2207514f2947","slug":"201557518502-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीलाल के वंशज आपस में लड़ रहे, वो प्रदेश को क्या संभालेंगे : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीलाल के वंशज आपस में लड़ रहे, वो प्रदेश को क्या संभालेंगे : मनोहर लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर डबवाली में रेलवे फाटक के समीप स्थित दशहरा ग्राउंड में जनसभा करने पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम को तलवार भेंट की। इस मौके सीएम ने भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पक्ष में वोट करने की अपील की। इससे पूर्व डबवाली पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने सीएम का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इनेलो व जजपा का कोई जनाधार नहीं है। दोनों पार्टियां परिवारवाद की लड़ाई में उलझी हुई हैं, इनका इस चुनाव से कोई सरोकार नहीं। दोनों ही पार्टियां देवी लाल के नाम पर चुनाव लड़ रही हैं जबकि राजनीति उस समय हुआ करती थी जब चौ. देवी लाल थे, अब उनके वंशज आपस में ही लड़ रहे हैं। वो प्रदेश को क्या संभालेंगे। उनका एक पुत्र तो जेल में सजा काट रहा है और जो बाकी है ं वो एक-दूसरे की परतें उधेडने में लगे हुए हैं।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को हर तरह से फायदा पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां भी जनसभा करते है, वहां से कांग्रेस प्रत्याशी हार ही जाते हैं। देवी लाल के परिवार का एक चेहरा हमारे पास भी है मित्रों। जिसका नाम है चौ. आदित्य देवी लाल। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पक्ष में वोटों की अपील करते हुए कहा कि सुनीता दुग्गल को दिया गया आपका वोट नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाएगा। सुनीता दुग्गल स्वच्छ विचारों की सुलझी हुई नेत्री हैं जो जनसेवा के लिए राजनीति में आई हैं। आप इन्हें जिताकर संसद भेजें। इस मौके सतीश जग्गा, देव कुमार शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ता, गांव के पंचों सरपंचों व खासकर महिलाएं व आमजन काफी संख्या में मौजूद थे। मंच संचालन कर रहे भाजपा के जिला महामंत्री विजय वधवा ने आए हुए सभी नेताओं व सभा में बैठे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यावाद किया।