फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   इंपेक्ट:मार्केटिंग बोर्ड ने राइस मिल पर मारा छापा

इंपेक्ट:मार्केटिंग बोर्ड ने राइस मिल पर मारा छापा

Sat, 07 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
इंपेक्ट:मार्केटिंग बोर्ड ने राइस मिल पर मारा छापा
बिना मार्केट फीस दिए खरीदा गया धान पकड़ा, किया एक लाख से अधिक का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली।
राइस मिल संचालकों की ओर से किसानों से सीधा धान खरीदकर सरकार को राजस्व का चूना लगाने के मामले का समाचार प्रकाशित होने के बाद मार्केटिंग बोर्ड हरकत में आया। बोर्ड की एक टीम ने वीरवार देर शाम को मंडी के एक राइस मिल पर छापा माराकर बिना मार्केट फीस भरे धान को पकड़ा और एक लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना किया है।
सरकार प्रदेश की अनाज मंडियों में ऑनलाइन सिस्टम लागू कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी फसलों के उचित दाम देने के के दावे करते हुए पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रही है। बावजूद इसके अनाज मंडी में हर बार की तरह इस बार भी अधिकारियों की लापरवाही कहें या मिलीभगत किसानों को लूटने व सरकार को चूना लगाने का खेल लगातार जारी है। राइस मिल मालिक सहित कई अधिकारी सरकार को मार्केट फीस चोरी सहित कई तरीकाें से सरकार को चूना लगा रहे हैं। इसके अलावा इस खेल के चलते किसानों को अपनी फसलों को राइस मिल मालिकों की ओर से दिए जा रहे मनमाने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खरीद एजेंसी हैफेड की ओर से पहले दिन सिर्फ लगभग 80 क्विंटल धान की खरीद की गई जबकि दूसरे दिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से करीब 4990 क्विंटल धान की खरीद की गई। लेकिन अधिकतर शैलर में हजारों क्विंटल धान खरीद शुरू होने से पहले ही पहुंच चुका है। वहीं दूसरी ओर पहले दिन की खरीद और दूसरे दिन की खरीद का अंतर हर किसी के मन में कई सवाल खडे़ कर रहा है और जांच का विषय बना हुआ है। हैफेड के खरीद अधिकारी ओमप्रकाश द्वारा शुक्रवार को करीब नौ हजार क्ंिवटल धान की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से सीधा धान खरीद का मामला मीडिया में आने के बाद बोर्ड के अधिकारी हरकत में आए और बोर्ड के जोनल मार्केटिंग अधिकारी निहाल सिंह व जिला मार्केटिंग अधिकारी धर्मपाल भांभू के नेतृत्व में एक टीम ने मंडी के शिवम राइस मिल पर छापा मारा और रिकॉर्ड की जांच की। जांच दौरान 1610 क्ंिवटल धान बिना मार्केट फीस का पाया गया। जिस पर राइस मिल को एक लाख 31 हजार 521 रुपये मार्केट फीस व जुर्माना के रूप में लगाया गया।

इस संबंध में किसान नेता जसवंत सिंह पटवारी ने कहा कि उक्त मामले को लेकर किसान सभा की शीघ्र ही बैठक करेंगे और किसानों के साथ हो रही लूट को रोकने के लिए किसानों की ड्यूटी लगाएंगे। इसके अलावा किसान सभा 10 अक्तूबर को उक्त मामले सहित अन्य मांगों को लेकर सिरसा में धरना प्रदर्शन करेंगे।
------------------------------------
फोटो: 17कालंावाली अनाज मंडी में धान की ढेरी की जांच करते हुए खरीद अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed