{"_id":"69ed03e21c2e66eb8002941b","slug":"2-firms-licence-suspended-in-open-wheat-stock-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157354-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मंडी के बाहर गेहूं भंडारण पर दो फर्मों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मंडी के बाहर गेहूं भंडारण पर दो फर्मों के लाइसेंस निलंबित
Sat, 25 Apr 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव चौटाला में दो फर्मों की ओर से मंडी के बाहर किसानों की गेहूं की फसल बिना अनुमति के खुले में डलवाने का मामला सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मार्केट कमेटी सचिव अनिल पुरुषार्थी ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए दो फर्मों के लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित कर दिए हैं।
सचिव अनिल पुरुषार्थी ने बताया कि गांव चौटाला स्थित दो फर्मों द्वारा बिना अनुमति के मंडी क्षेत्र से बाहर खुले में किसानों की गेहूं की फसल को डलवाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद मौके पर निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित फर्मों के पास भंडारण की कोई वैध अनुमति नहीं थी।
सचिव ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर दोनों फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनके लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए। उन्होंने कहा कि मंडी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
एक लाख 80 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा : इस बीच चौटाला सब-यार्ड में इस वर्ष गेहूं की आवक में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सचिव के अनुसार, पिछले वर्ष जहां करीब 80 हजार क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा था। इस बार यह आंकड़ा बढ़कर एक लाख 80 हजार क्विंटल तक पहुंच गया है जो एक रिकॉर्ड वृद्धि है। खरीद एजेंसियां गेहूं की खरीद के साथ उठान में भी तेजी ला रही हैं।