{"_id":"6a060d2109cb05aa8a083a3a","slug":"2-arrested-with-invalid-pistol-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158385-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 2 अवैध पिस्तौल व 4 कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 2 अवैध पिस्तौल व 4 कारतूस सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
Thu, 14 May 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 14 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 4
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने दो युवकों को दो अवैध पिस्तौल व चार कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों पंकज और शिवकुमार के खिलाफ चोपटा पुलिस थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीआईए सिरसा प्रभारी एसआई सुखजीत सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम बुधवार को गांव नहराना की ओर जा रही थी। इसी दौरान नहराना गोशाला के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 32 बोर का अवैध पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंकज गांव नहराना का रहने वाला है। पूछताछ में पंकज ने पुलिस को अवैध हथियार सप्लायर की जानकारी दी है।
वहीं, सीआईए की दूसरी टीम गांव चाहरवाला से कागदाना की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 32 बोर का अवैध पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी शिव कुमार गांव दयैड़ जिला फतेहाबाद का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।