{"_id":"6733a5dab4282d78150e44f4","slug":"19-teachers-and-37-non-teacher-posts-approved-in-cdlu-sirsa-news-c-128-1-slko1008-128459-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में 19 शिक्षकों और 37 गैर शिक्षक के पद स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में 19 शिक्षकों और 37 गैर शिक्षक के पद स्वीकृत
Wed, 13 Nov 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को राज्य सरकार ने 19 शिक्षकों और 37 गैर-शिक्षण पदों की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में मंगलवार को निदेशक उच्चतर शिक्षा, पंचकूला से विश्वविद्यालय को औपचारिक पत्र प्राप्त हुआ है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और सीडीएलयू से संबंधित सिरसा और फतेहाबाद के महाविद्यालयों के प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए ये पद स्वीकृत किए गए हैं। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस अनुरोध को स्वीकृति प्रदान की है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक और कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल ने हरियाणा के राज्यपाल एवं सीडीएलयू के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य के दूरदराज के इलाकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र विकसित करने में सहायता करेगा। संवाद