फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए आईएएस सौरभ कुमार होंगे चुनाव पर्यवेक्षक

सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए आईएएस सौरभ कुमार होंगे चुनाव पर्यवेक्षक

Tue, 23 Apr 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लिए आईएएस सौरभ कुमार होंगे चुनाव पर्यवेक्षक
सिरसा। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा क्षेत्र सिरसा में चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए आईएएस अधिकारी सौरभ कुमार को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे यहां लोकसभा क्षेत्र में तमाम चुनाव प्रक्रियाओं की देखरेख करेंगे। उन्होंने यहां अपने आगमन के प्रथम दिन नामांकन प्रक्रिया की पूरी कार्य प्रणाली को देखा। वहीं मतदाताओं के लिए स्थापित टोल फ्री नंबर 1950 पर आई शिकायतों के बारे में नोडल अधिकारी से जानकारी ली। सिरसा आगमन पर उनका जिला उपायुक्त प्रभजोत सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर, एसडीएम वीरेंद्र चौधरी, डीआरओ राजेंद्र सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सिरसा लोकसभा क्षेत्र में होने वाली चुनावी प्रक्रियाओं की देखरेख के लिए सौरभ कुमार आईएएस को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सौरभ कुमार छत्तीसगढ़ राज्य केे 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। चुनाव पर्यवेक्षक चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस के कमरा दो में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उनका संपर्क नंबर 7419348000 रहेगा।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक सौरभ कुमार ने नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन की पूरी गतिविधि जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठकर देखी और इस दौरान की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके उपरांत चुनाव पर्यवेक्षक ने लघुसचिवालय में स्थित कमरा नंबर 18 में स्थापित वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 का भी जायजा लिया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर आई शिकायतों व कॉल्स के बारे में नोडल अधिकारी से जानकारी ली। टोल फ्री नंबर के नोडल अधिकारी उप निदेशक कृषि डॉ. बाबूलाल ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर आई सभी शिकायतों का निवारण कर दिया गया है। टोल फ्री नंबर पर अब तक 2339 कॉल प्राप्त हुई है। इस मौके पर नगराधीश कूलभूषण बांसल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed