फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   भाजपा, कांग्रेस व इनेलो ने जनता को लूटने का काम किया: केजरीवाल

भाजपा, कांग्रेस व इनेलो ने जनता को लूटने का काम किया: केजरीवाल

Sun, 23 Dec 2018 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस व इनेलो ने जनता को लूटने का काम किया: केजरीवाल
मैं हरियाणा में पैदा हुआ, हरियाणा मेरा है : अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

सिरसा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे हरियाणा में पैदा हुए है। हरियाणा मेरा भी है। भाजपा देश व प्रदेश में भाईचारा बिगाड़ने वाली पार्टी साबित हुई है। वे शनिवार को सिरसा की अनाजमंडी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले पचास साल से राज करने वाली कांग्रेस, भाजपा व इनेलो ने आज तक स्कूलों व अस्पतालों की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। पिछले चार सालों के दौरान हरियाणा के स्कूलों व अस्पतालों की हालत में सुधार की बजाए गिरावट आई है।
केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में किए गए अभूतपूर्व सुधार पर रिपोर्ट जनता के सामने रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को जातिवाद के नाम पर बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में राजनीतिक दल हुंकार रैली, परिवर्तन रैली आदि रैली करते हैं, कभी किसी ने स्कूल-अस्पताल रैली नहीं की है जो सबकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के एक माह के भीतर न केवल निजी स्कूलों की ऑडिट करवाई जाएगी बल्कि मनोहर सरकार के कार्यकाल के दौरान बढ़ी हुई फीस भी अभिभावकों को वापस करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन साल से किसी भी निजी स्कूल ने फीस नहीं बढ़ाई है। सत्ता में आने पर हरियाणा में भी यही नियम लागू किया जाएगा। इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रभारी एवं दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भारत के संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा का अधिकार दिया गया है, लेकिन यहां अब तक सत्ता संभालने वाले राजनीतिक दलों ने इसकी अनदेखी करते हुए लोगों से उनके मूल अधिकार छीनने का काम किया है। गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा में जब स्कूल व अस्पताल देखने जाते हैं तो सरकार उन्हें रोक देती है। उन्होंने प्रदेश वासियों को से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज की भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा बदलाव की तरफ बढ़ रहा है और यहां के लोग भी दिल्ली की तरह अपना विकास चाहते हैं। इस अवसर पर केजरीवाल का हरियाणा पहुंचने पर स्वागत करते हुए आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि अब तक सिरसा को एक परिवार का गढ़ कहा जाता था लेकिन आज यहां उमड़ी भीड़ के बाद यह साफ हो गया है कि सिरसा किसी एक परिवार या एक नेता का गढ़ नहीं बल्कि आम आदमी का गढ़ है। जयहिंद ने सिरसा में कोई बड़ा उद्योग नहीं होने के लिए चौटाला परिवार को सीधे तौर पर दोषी करार देते हुए कहा कि सिरसा के लोगों का वोट के रूप में इस्तेमाल करके उन्हें लूटने का काम किया है। अब यहां के लोगों को गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाने के लिए आम आदमी पार्टी मैदान में आ गई है।
विज्ञापन

हरियाणा के अस्पतालों में जानवर हैं तो एक्स-रे मशीनों में कबूतर :भगवंत मान
सिरसा रैली में पहुंचे आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष एवं संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा के अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में मरीजों का अभाव है और जानवरों का कब्जा है। एक्स-रे मशीनों में कबूतरों का वास है। उन्होंने कहा कि तीन साल में अगर दिल्ली के अस्पताल व स्कूल बदल सकते हैं तो चार साल में हरियाणा क्यों नहीं बदल सकता। मान ने कहा कि पहले झाडू के साथ लोग अपने घर व दुकान साफ करते थे लेकिन अब केजरीवाल के नेतृत्व में देश में से भ्रष्टाचार को साफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed