फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जोन नंबर पांच से मांगेराम निर्विरोध चुने गए, एक महीने के अंदर होगा चेयरमैन का चुनाव

जोन नंबर पांच से मांगेराम निर्विरोध चुने गए, एक महीने के अंदर होगा चेयरमैन का चुनाव

Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
जोन नंबर पांच से मांगेराम निर्विरोध चुने गए, एक महीने के अंदर होगा चेयरमैन का चुनाव
जोन नंबर दो से अजयपाल और जोन नंबर चार से भूपिंद्र गिल जीते
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा मिल्क प्लांट के जोन नंबर दो, जोन नंबर चार के निदेशकों के चुनाव शनिवार को संपन्न हो गए। निदेशक के चुनाव में जोन नंबर दो से पूर्व चेयरमैन अजयपाल और जोन नंबर चार से करीवाला के भूपिंद्र सिंह गिल जीत गए। जबकि जोन नंबर पांच से मांगेराम निर्विरोध चुने गए। हालांकि चुनावों को लेकर मिल्क प्लांट में पुलिस तैनात रही। सभी उम्मीदवारों के समर्थक प्लांट में मौजूद थे। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए।
सुबह मिल्क प्लांट सिरसा के 11 बजे चुनाव शुरू हुए। जोन नंबर दो के निदेशक के लिए अजयपाल और दलबीर सिंह उम्मीदवार थे। दोनों ही पूर्व में मिल्क प्लांट के चेयरमैन रह चुके हैं। ढाई बजे तक वोटिंग हुई। इस जोन में करीब 44 सोसाइटियों के वोट थे। ढाई बजे जब मतगणना शुरू हुई तो अजयपाल को 32 मत, दलबीर सिंह को 10 मत और दो मत रद्द हो गए। अजयपाल निदेशक का चुनाव 22 मतों से जीत गए। वहीं दूसरी ओर जोन नंबर चार में पूर्व निदेशक निशान सिंह गिल व भूपिंद्र सिंह गिल आमने सामने थे। दोनों रिश्तेदारी में चाचा भतीजा भी है। इस जोन में करीब 11 वोट थे। भूपिंद्र सिंह गिल को 6 और निशान सिंह गिल को पांच वोट मिलें। भूपिंद्र सिंह गिल एक वोट से विजयी हुए।
विज्ञापन

कुल है नौ जोन
सिरसा मिल्क प्लांट के कुल नौ जोन है। इस साल तीन जोन में चुनाव हुए। निदेशक का कार्यकाल तीन साल का होता है। जबकि चेयरमैन का एक साल का। 19 दिसंबर 2018 को तीन जोन के चुनाव घोषित हुए थे। जिसमें कि निवर्तमान चेयरमैन अजयपाल का जोन भी था। तीन निदेशकों के चुनावों के बाद अब मिल्क प्लांट सिरसा जल्द ही चेयरमैन का चुनाव करवाने की तिथि की घोषणा करेगा। नौ निदेशकों सहित एक वोट मिल्क प्लांट के सीईओ व एक मुख्यालय के अधिकारी की होती है। ऐसे में से चेयरमैन के पास 6 वोटरों का बहुमत होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तीन निदेशकों के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। एक महीने के अंदर चेयरमैन का चुनाव करवाया जाएगा। जल्द ही तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विशंबर सिंह, सीईओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed