फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अध्यापक संघ ने रोड़वेज कर्मचारियों को दिया समर्थन, काले बिल्ले लगाकर किया शैक्षणिक कार्य

अध्यापक संघ ने रोड़वेज कर्मचारियों को दिया समर्थन, काले बिल्ले लगाकर किया शैक्षणिक कार्य

Sun, 21 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक संघ ने रोड़वेज कर्मचारियों को दिया समर्थन, काले बिल्ले लगाकर किया शैक्षणिक कार्य

विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल को चार दिन बीत जाने के बाद अभी तक सरकार ने बातचीत नहीं की है, जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है और कर्मचारी नेताओं की सर्विस सेवाएं को सरकार जबरन सस्पेंड कर रही है। यह बात हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुनील यादव, जिला सचिव बूटा सिंह व जिला कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि सरकार रोडवेज विभाग को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। रोडवेज कर्मचारी यह लड़ाई अपने वेतन भक्तों को बढ़ाने के लिए नहीं लड़ रहे, बल्कि इस विभाग को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी जो हड़ताल कर रहे हैं, उससे उनकी नौकरी को कोई खतरा नहीं है। हरियाणा सरकार पूर्णतया हठधर्मिता पर अड़ी हुई है और इसी के विरोध स्वरूप हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सहित शिक्षा विभाग में कार्यरत जिला सिरसा के सभी संगठनों ने हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों का साथ देने का वादा किया है।
विज्ञापन

सिरसा जिले के लगभग सभी स्कूलों में अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर शैक्षणिक कार्य किया। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा के प्रधानाचार्य सहीराम चाहर सहित अन्य प्राध्यापकों, अध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर शैक्षणिक कार्य किया। सुनील यादव ने कहा कि सरकार का दायित्व होता है कि वह जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करें। रोडवेज कर्मचारी भी बातचीत के माध्यम से हल चाहते हैं, मगर सरकार अपनी हठ के चलते समस्या का समाधान नहीं करवा रही है। अध्यापक संघ की मांग की है कि सरकार तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए समस्या का समाधान करवाए और बर्खास्त कर्मचारियों की सेवाओं को बहाल भी करें, अन्यथा सरकार को सभी विभाग के रोष को झेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed