{"_id":"6aecb45a68566ec29b0d5db8","slug":"on-dhanteras-markets-will-witness-a-shower-of-wealth-with-business-expected-to-reach-4-billion-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168040-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धनतेरस पर बाजारों में बरसेगी धनवर्षा, 400 करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धनतेरस पर बाजारों में बरसेगी धनवर्षा, 400 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
Thu, 05 Nov 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। धनतेरस पर जिले के बाजारों में रौनक के साथ कारोबार का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है। सोना-चांदी, वाहन और घरेलू सामान की खरीदारी से बाजारों में धनवर्षा होने का अनुमान है। व्यापारियों के अनुसार इस बार जिलेभर में 400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। इसमें अकेले सराफा बाजार की हिस्सेदारी 300 करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना है।
इसके अलावा वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और बर्तन सहित अन्य बाजारों में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते लोगों में खासा उत्साह है। कई ग्राहकों ने पहले ही पसंदीदा सामान की बुकिंग करवा ली है। अब वे डिलीवरी लेने के लिए दुकानों और शोरूम में पहुंचेंगे।
व्यापारियों ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए विशेष तैयारियां की हैं। बाजारों में सामान की उपलब्धता से लेकर बिक्री और डिलीवरी तक की व्यवस्था की गई है। जिला सराफा प्रधान व न्यू दुर्गा ज्वेलर्स के संचालक सज्जन सोनी ने बताया कि धनतेरस पर जिले में सराफा कारोबार 300 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते लोग आभूषणों के साथ सोने-चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं।
विज्ञापन
धनतेरस से एक दिन पहले सोने-चांदी के भाव में तेजी
सराफा प्रधान सज्जन सोनी के छोटे भाई रतन ने बताया कि पिछले दस दिनों में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई थी। इस दौरान सोना करीब आठ से दस हजार रुपये प्रति तोला तक सस्ता हुआ। हालांकि धनतेरस से एक दिन पहले वीरवार को सोने के भाव में करीब एक हजार रुपये की तेजी आई। 22 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार रुपये प्रति तोला बिका। चांदी के भाव भी करीब 40 हजार रुपये गिरने के बाद वीरवार को लगभग 10 हजार रुपये बढ़ गए। इसके बावजूद लोगों ने धनतेरस के लिए पहले से बुकिंग करवा रखी है।
सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं लोग
शेरपुरा ज्वेलर्स के संचालक बंसी लाल डावर ने बताया कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा सदियों पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लोग आभूषणों के अलावा सिक्के और अन्य वस्तुएं भी खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि धनतेरस से एक दिन पहले ही उनके शोरूम में दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। त्योहार के दिन पहले से बुक सामान की डिलीवरी लेने भी बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचेंगे।
वाहन शोरूम में भी एडवांस बुकिंग का उत्साह
धनतेरस पर दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीदने की परंपरा के चलते शोरूम में भी तैयारियां पूरी हैं। पिछले दिनों लोगों ने अपने पसंदीदा वाहनों की बुकिंग करवाई है। डबवाली रोड स्थित अकेले हीरो एजेंसी में ही 100 से अधिक वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वाहन कारोबारियों को शुभ मुहूर्त में ग्राहकों की अच्छी आवाजाही और बिक्री की उम्मीद है।
इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और बर्तन बाजार भी तैयार
धनतेरस पर घरेलू जरूरतों का सामान खरीदने का भी विशेष महत्व है। लोग इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों, नए बर्तनों और फर्नीचर की खरीदारी करते हैं। इसे देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न श्रेणियों के उत्पादों का स्टॉक तैयार किया है। कारोबारियों को इन बाजारों में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
-- --
हर धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी करती हैं। इस बार भीड़ से बचने के लिए उन्होंने वीरवार को ही अपनी बेटी के लिए तीन तोले की चूड़ियां बुक करवा दीं। धनतेरस पर वह इनकी डिलीवरी लेंगी। - वीना ग्रोवर, खरीदार।
-- -
10-10 ग्राम के तीन सोने के सिक्के बुक करवाए हैं। उनकी डिलीवरी धनतेरस पर लूंगी। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। साथ ही सोने की खरीद से धीरे-धीरे उनका निवेश भी बढ़ रहा है। - पलक, खरीदार।