{"_id":"5a205fb24f1c1b193e8b5eb7","slug":"171512071090-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में डूबा सामान्य अस्पताल, रोगियों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में डूबा सामान्य अस्पताल, रोगियों की परेशानी बढ़ी
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधेरे में डूबा अस्पताल, घायल मरीज को करना पड़ा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
सामान्य अस्पताल की हॉटलाइन बिजली सप्लाई बाधित होने से वीरवार को सारा भवन अंधेरे में डूब गया। इससे देर शाम हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए अज्ञात व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सामान्य अस्पताल में मौजूद स्टाफ सदस्यों ने टॉर्च व मोमबत्तियों के माध्यम से उसका उपचार किया और उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए रेफर कर दिया। बाइक सवार घायल को जन सहारा सेवा संस्था के सदस्यों ने संभाला और अस्पताल में उपचाराधीन करवाया।
जानकारी के अनुसार सामान्य अस्पताल में हॉटलाइन से सप्लाई है। अस्पताल में बैटरी में आई खराबी के चलते विद्युत सप्लाई में बुधवार से ही परेशानी हो रही है। वीरवार सायं साढ़े पांच बजे अस्पताल की विद्युत सप्लाई बंद हो गई और अस्पताल का सारा भवन अंधेरे में डूब गया। इसके अतिरिक्त अस्पताल का जनरेटर सैट भी खराब होने से परेशानी ओर बढ़ गई। समाचार लिखे जाने तक इलेक्ट्रिशियन द्वारा जनरेटर द्वारा विद्युत सप्लाई चालु किए जाने का प्रयास किया जा रहा था।