{"_id":"6501fa2776a5cff8a50e7fd9","slug":"170-quintals-of-doda-poppy-brought-from-rajasthan-worth-lakhs-of-rupees-recovered-four-arrested-sirsa-news-c-128-1-slko1008-6075-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजस्थान से लाया लाखों रुपये का 1.70 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजस्थान से लाया लाखों रुपये का 1.70 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, चार गिरफ्तार
Wed, 13 Sep 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल, ऐलनाबाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी सवार चार लोगों को काबू कर उनके कब्जा से लाखों रुपए की एक क्विंटल 70 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि यह डोडा पोस्त राजस्थान क्षेत्र से लाया गया था और उसे पंजाब क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
एंटी नारकोटिक्स सेल, ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान बूटा सिंह व उसका लड़का अनमोल सिंह निवासी गांव गेहरी देवी नगर, थाना कोटफत्ता जिला बठिंडा, गुरसेवक सिंह उर्फ बब्लू निवासी उधम सिंह नगर बठिंडा व गुरपाल सिंह उर्फ टिंडी निवासी जसी मोधाली थाना सदर बठिंंडा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल, ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नाका तलवाड़ा खुर्द रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली की बोलेरो गाड़ी में डोडा पोस्त लेकर तथा एक आई-20 कार रेकी करते हुए राजस्थान से ऐलनाबाद की तरफ आ रही है।
सेल प्रभारी ने बताया कि उक्त सूचना को पाकर शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने उक्त दोनों गाड़ियों को रोककर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जा से एक क्विंटल 70 किलो डोडापोस्त बरामद हुआ। सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।