फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1.67 lakh looted by throwing chilli powder in the eyes of a farmer on Chautala Road

Sirsa News: चौटाला रोड पर किसान की आंखों में मिर्ची झोंककर 1.67 लाख लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
1.67 lakh looted by throwing chilli powder in the eyes of a farmer on Chautala Road
डबवाली। चौटाला रोड पर डीएवी स्कूल के सामने एक किसान की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 1.67 लाख रुपये लूट ले गए। वारदात की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें तीन बदमाश नजर आ रहे हैं। किसान ने शुक्रवार को इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव डबवाली निवासी हाकम सिंह ने शिकायत में बताया कि 29 मई को रात तकरीबन 12 बजे वह चौटाला रोड पर डीएवी स्कूल के सामने स्थित डबवाली निवासी जसनिंद्र सिंह के खेत में बिजाई की गई फसल को पानी लगाने के लिए अपने ट्रैक्टर पर जा रहा था।
विज्ञापन

उसी समय कबीर बस्ती के सामने चौटाला रोड पर पीछे से आ रही एक कार ने ट्रैक्टर के अगले टायर में टक्कर मारी। इस कारण ट्रैक्टर का टायर निकलकर दूर जा गिरा। इसके बाद उसने ट्रैक्टर के पास खड़े होकर मदद के लिए अपने घर वालों को फोन किया। जिस समय वह फोन कर रहा था। उसी समय कबीर बस्ती की ओर से तीन बदमाश वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर मारपीट की। बदमाश उसके कुर्ते की जेब में से एक चेक, पासबुक और एक लाख 67 हजार रुपये नकद छीनकर वहां से भाग गए। हाकम सिंह ने बताया कि उक्त रकम उसने जमीन के ठेके तौर पर जसनिंद्र सिंह को देनी थी। इसलिए वह रकम अपने साथ लेकर आया था। डबवाली थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed