{"_id":"5b7f195542c792466b4617f2","slug":"161535056213-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू में दस दिवसीय कार्यशाला 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू में दस दिवसीय कार्यशाला 25 से
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीएलयू में दस दिवसीय कार्यशाला 25 से
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के तत्वावधान में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् की ओर से पोषित 10 दिवसीय सामाजिक विज्ञान में शोध प्रविधि कार्यशाला 25 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। ये जानकारी कार्यशाला के निदेशक प्रो. राजकुमार सिवाच ने दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के लिए देश के 18 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 102 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 43 आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। यह आवेदन आंध्र प्रदेश, बिहार, असम, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र सहित 18 प्रदेशों से आए थे। ये आवेदन विभिन्न विश्वविद्यालयों के विभागों द्वारा जैसे वाणिज्य, जनसंचार, शिक्षा विभाग, प्रबंधन, इंगलिश, लोक प्रशासन, ग्रामीण विकास, मनोविज्ञान, इतिहास, समाज शास्त्र, भूगोल, शारीरिक शिक्षा विभागों से आए थे। कार्यशाला के लिए पूरे देश में से मध्यप्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, गुजरात कोलकाता, उत्तरप्रदेश, नैनीताल, देहरादून और जम्मू-कश्मीर से प्रतिभागी चयनित किए गए हैं। हरियाणा के रोहतक, महेन्द्रगढ़, कुरूक्षेत्र और हिसार से भी प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जिसमें से ऑल इंडिया से कुल 23 शोधार्थी, 10 हरियाणा और 10 सिरसा से चयनित किए गए हैं। कार्यशाला का उद्घाटन 25 अगस्त को 10 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कायत द्वारा सीवी रमन भवन के सेमीनार हाल में किया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. महेन्द्र सिंह कार्यशाला के मुख्य वक्ता होंगे।