फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो की मौत

बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो की मौत

Wed, 29 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो की मौत
बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
नेशनल हाइवे-9 पर स्थित पंजाब के गांव मेहना के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। टक्कर उस समय हुई जब देर रात्रि मोटरसाइकिल सवार तीन खेत मजदूर गांव पथराला से खुड्डियां को अपने घर वापस जा रहे थे, तभी गांव मेहना के पास बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल को लंबी अस्पताल में लाया गया, मगर उसकी हालत देखते हुए उसे बठिंडा रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो गाड़ी के पीछे तूड़ी वाली मशीन डाली हुई थी और मलोट की ओर से तेज रफ्तार से जा रही इस गाड़ी के पीछे डाली हुई तूड़ी वाली मशीन की चपेट में यह मोटरसाइकिल सवार आ गए। जैसे ही बोलेरो वाले को रोकने की कोशिश की गई तो वह मौके से फरार हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय महंगा सिंह पुत्र तारा सिंह वासी खुड्डियां और 23 वर्षीय नीटा सिंह पुत्र सरबजीत सिंह गांव खुड्डियां के रूप में हुई। गंभीर रू प से घायल की पहचान 49 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र बंता सिंह वासी खुड्डियां के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed