{"_id":"5d1109b18ebc3e73db1cdd45","slug":"15613976644-sirsa-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैट्रिक में मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों का डाटा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैट्रिक में मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों का डाटा मांगा
विज्ञापन
सिरसा। सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उत्साहित करने के लिए पहली बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से 10वीं की परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। लैपटॉप उन विद्यार्थियों को दिए जाएंगे, जिन्होंने वर्ष 2017 व 2018 में दसवीं कक्षा में मेरिट प्राप्त की है। इसके लिए बाकायदा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों व जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पंचकूला के विद्यार्थियों को तीन जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा पंचकूला में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। जबकि अन्य जिलों में भी इसी दिन जिला उपायुक्त की ओर से जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। विभाग के महानिदेशक की ओर से सभी जिला उपायुक्तों व जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने-अपने जिलों से समयावधि से पूर्व विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध करवाने के आदेश दिए गए हैं।
महानिदेशक ने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि वर्ष 2017-2018 व 2018-19 की सूची में विद्यार्थियों के नंबर अंकित किए गए हैं। इन विद्यार्थियों से दूरभाष के माध्यम से तथा सूची में अंकित जिस विद्यालय से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की गई है, उन विद्यालयों से छात्रों का स्थायी पता जानते हुए सूचित करें। यहां तक की वर्ष 2016-2017 के पात्र विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर न होने का प्रश्न है, उन विद्यार्थियों को सूचित करने बारे मेरिट सूची में अंकित विद्यालय के माध्यम से स्थायी पता जानते हुए सूचित करें।
विज्ञापन
विभाग के महानिदेशक की ओर से दसवीं में मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के तहत पत्र मिला है। इस संबंध में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सरकार की इस योजना से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ेगा।
- राजेश चौहान शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।