फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीएम ने अधिकारियों को दिए थे निर्देश, लेकिन अधिकारी काम नहीं कर रहे : सेतिया

सीएम ने अधिकारियों को दिए थे निर्देश, लेकिन अधिकारी काम नहीं कर रहे : सेतिया

Mon, 25 Feb 2019 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने अधिकारियों को दिए थे निर्देश, लेकिन अधिकारी काम नहीं कर रहे : सेतिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हुंकार रैली के संयोजक युवा भाजपा नेता गोकुल सेतिया दूसरे दिन भी अनाज मंडी में धरने पर बैठे रहे। गोकुल सेतिया ने बीती रात धरने पर ही अपने समर्थकों संग बिताई। गोकुल सेतिया ने बताया कि धिंगतानिया, भंबूर, न्यू मोचीवाली माइनर व रंगोई नाले की मंजूरी मुख्यमंत्री पहले ही दे चुके हैं।

धक्का बस्ती जैसे जेजे कॉलोनी, लक्खी तालाब मोहल्ला, मेला ग्राउंड, बाजीगर मोहल्ला, सिंगीकाट मोहल्ला, संजय कॉलोनी, धानक बस्ती के अलावा शहर में जहां भी लंबे समय से बैठे गरीब तबका को मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर वे व उनके पिता राहुल सेतिया लगातार मुख्यमंत्री से मुलाकात करते रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के निर्देश भी दिए थे। यह सभी कार्य लंबे समय से पाइपलाइन में पड़े हैं। सेतिया ने कहा कि क्योंकि आचार संहिता का समय नजदीक आ रहा है। जिन मुद्दों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने इन कामों को अमलीजामा आज तक नहीं पहनाया। इसलिए आचार संहिता लागू होने से पूर्व सभी मुद्दों का समाधान व मंजूर हुए कार्यों को शुरू करवाने के लिए उन्हें अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा है। गोकुल ने बताया कि जब तक सिरसा की पुकार नहीं सुनी जाएगी, वह दिन रात अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed