फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1500 tons of trash out in seven days

सात दिन में निकला 1500 टन कचरा

Sat, 08 Nov 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 08 Nov 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
1500 tons of trash out in seven days
शहर में सफाई अभियान रंग लाता दिखाई दे रहा है। महज सात दिनों में रिकॉर्ड तोड़ 1500 टन कचरा बाहर निकाला जा चुका है जो पहले 15 दिन में भी इकट्ठा नहीं होता था।
विज्ञापन


रोजाना की बात की जाए तो शहर से औसतन रोज 200 टन कचरा निकला गया। अंतिम दो दिन में कचरे की मात्रा घटकर 150-150 टन तक ही रही। उधर, शहर से निकले 1500 टन कचरे में से 60 प्रतिशत कचरा पॉलीथिन का था।
विज्ञापन


अब प्रशासन ने पॉलीथिन से निपटने के लिए विशेष योजना बनाने की ठानी है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह सफाई अभियान यहीं खत्म नहीं होगा। अधिकारी और कर्मचारी अब सप्ताह में दो घंटे सफाई के लिए भी निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीथिन की फैक्टरियों पर कसेंगे नकेल
शहर में साप्ताहिक सफाई अभियान के दौरान करीब 700-800 टन पॉलीथिन कचरे के रूप में निकला है। पॉलीथिन से जहां जमीन बंजर होती है वहीं लावारिस पशुओं के लिए पॉलीथिन श्राप बनकर सामने आया है।

जिला प्रशासन भी इसे गंभीर समस्या मानते हुए जल्द ही रोकने के उपाय खोज रहा है। प्रशासन पॉलीथिन बनाने वाली फैक्टरियों और दुकानों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

कचरा हटा, झाड़ियां नहीं
अमर उजाला की टीम ने बरनाला रोड पर घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, लेकिन कहीं भी कचरा नहीं नजर आया।

मगर सड़क किनारे उगी झाड़ियों को प्रशासन बरनाला रोड से नहीं हटा पाया। ये झाड़ियां लावारिस पशुओं के छिपने की जगह बनी हुई है।

सड़क किनारे उगी ये झाड़ियां हादसों को भी न्योता दे रही हैं। ऐसे ही लघु सचिवालय के बाहरी दीवारों के साथ उगी झाड़ियां सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी खतरा है।

इस दिन इतना उठा कचरा
तारीख        कचरा (टन में)
1 नवंबर        202    
2 नवंबर        200
3 नवंबर        198
4 नवंबर        400
5 नवंबर        200
6 नवंबर        150
7 नवंबर        150

निर्धारित स्थान पर डालें कचरा : बिश्नोई
नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि सफाई अभियान की सफलता का श्रेय प्रशासनिक अधिकारियों और नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को देना चाहिए, जिन्होंने लोगों को जागरूक किया।

अंतिम दो दिन सफाई अभियान में कम कचरा मिला है। उम्मीद है लोग जागरूक हो रहे हैं। कचरे को सड़क या खाली प्लांट में डालने की बजाय डस्टबिन लगाकर निर्धारित स्थान पर ही डालें।

लावारिस पशुओं का भी निकालेंगे समाधान : चहल
एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने बताया कि यह अभियान केवल सात दिनों तक सिमटकर नहीं रहेगा, बल्कि हर सप्ताह सफाई पर दो घंटे लगाए जाएंगे, जिससे हमारा शहर साफ सुथरा बना रहे।


एसडीएम ने कहा लोगों की सोच में बदलाव आए यही इस अभियान का मकसद है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन को कचरे में आने से रोकने के लिए जल्द ही कड़े फैसले लिए जाएंगे। इसमें लावारिस पशुओं के बारे में समाधान भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed