{"_id":"593302054f1c1bbf258b45c4","slug":"149651508815-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम टेबल को लेकर रोडवेजकर्मी और प्राइवेट बस आपरेटर भिडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइम टेबल को लेकर रोडवेजकर्मी और प्राइवेट बस आपरेटर भिडे़
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम टेबल को लेकर रोडवेजकर्मी और प्राइवेट बस ऑपरेटर भिडे़
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
डबवाली बस स्टैंड पर एक बार फिर शनिवार को टाइम टेबल को लेकर रोडवेज कर्मियों और निजी बस ऑपरेटर आपस में भिड़ गए, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से मामला टल गया और उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना किया।
हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की एक बस जो राजस्थान के शहर रावला से वाया डबवाली हिसार जाती है। जो 11.54 मिनट पर काउंटर पर लगती है और 11.59 मिनट पर डबवाली से हिसार के लिए रवाना होती है। वहीं नए टाइम टेबल के मुताबिक निजी बस को यही समय अलॉट हुआ बताया जा रहा है। जिसको लेकर बीते दिवस भी रोडवेज कर्मियों और निजी बस संचालकों में कहासुनी हो गई थी। जिसकी सूचना पाकर रोडवेज चालकों ने बसों का चक्का जाम कर दिया था। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से शहर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई थी शनिवार को एक बार फिर टाइम टेबल को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई, लेकिन एन वक्त पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर भेज दिया। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मामला टाइम टेबल को लेकर उपजा है। जांच की जा रही है। शनिवार को बस स्टैंड के अधीक्षक अवकाश पर थे। उनके आने के बाद रिकार्ड लिया जाएगा उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।