फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मध्यप्रदेश प्रकरण में प्रभावित किसानों को दिया जाए उचित मुआवजा: झोरड़

मध्यप्रदेश प्रकरण में प्रभावित किसानों को दिया जाए उचित मुआवजा: झोरड़

Sun, 11 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश प्रकरण में प्रभावित किसानों को दिया जाए उचित मुआवजा: झोरड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
झोरड़ खाप ने मध्यप्रदेश में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा की गई फायरिंग की शब्दों में निंदा की है। इसी मुद्दे को लेकर खाप की एक महत्वपूर्ण बैठक खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर रोष व्यक्त करते हुए उक्त प्रकरण में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और प्रभावित किसान परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए खाप नेता विनोद झोरड़ ने कहा है कि देश की 125 करोड़ जनता का पेट भरने वाले अन्नदाता पर मध्यप्रदेश की सरकार गोली चलाने के आदेश देती है, यह निंदनीय ही नहीं केंद्र तथा प्रदेश सरकार के लिए डूब मरने वाली बात है। झोरड़ ने कहा कि मध्यप्रदेश के छह किसानों की मौत पुलिस की गोली से हो गई है, इससे बड़ा देश का दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। झोरड़ खाप ने बैठक कर मृतक किसानों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बेतहाशा बढ़ती महंगाई की वजह से किसानों का जीना मुहाल हो गया है। एक तरफ जहां डीजल, खाद, बीज, और कीटनाशक दवाइयों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ किसानों द्वारा उनकी उपज का बाजार में सही मूल्य नहीं मिल पाता। इससे गरीब किसान कर्ज के बोझ तले दब कर रह जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश में किसानों के हालात अत्यंत खराब है। यहां तक की उनको अपनी पैदावार का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। इसलिए निराश होकर वे अपनी फसल को सड़कों पर फेंकते हुए अपना विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन

खाप नेता ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से वादा किया था कि डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करते हुए उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुणा भाव दिया जाएगा, लेकिन आज हालात इसके विपरीत है। सरकार ने तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक इस दिशा में कोई ठोस नीति नहीं बनाई। किसान चाहे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र हो या मध्यप्रदेश का सभी की माली हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है, इसलिए कई बार हताशा में आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठा लेता है। उन्होंने ने कहा कि सरकार वास्तव में किसानों को लेकर गंभीर है तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत प्रभाव से लागू करना चाहिए, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। इसके साथ ही मध्यप्रदेश प्रकरण में पीड़ित परिजनों को आर्थिक मुआवजा देते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर खाप महासचिव सुभाष झोरड़, अमरचंद ठेकेदार, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, रायसिंह नंबरदार, रामकुमार झोरड़, धर्मपाल झोरड़, इंद्रपाल, पूर्व सरपंच बलदेव झोरड़, डॉ. सुभाष सहित अन्य खाप प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मध्यप्रदेश प्रकरण में प्रभावित किसानों को दिया जाए उचित मुआवजा : झोरड़
-झोरड़ खाप ने किसानों पर पुलिसिया कार्रवाई पर जताया रोष
फोटो:07:- सिरसा में शनिवार को हुई खाप पंचायत की बैठक में भाग लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed