{"_id":"59399f424f1c1b1b478b45d4","slug":"131496948546-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली। मंडी के पुराना थाना रोड पर स्थित दयाल सुविधा स्टोर पर वीरवार अलसुबह आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मार्केट कमेटी की दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पाकर कालांवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
दयाल सुविधा स्टोर के मालिक राजकुमार ने बताया कि वह बुधवार रात्रि को दुकान बंद करके दुकान के ऊपर ही स्थित अपने घर चले गए थे। राज कुमार ने बताया कि वीरवार अलसुबह करीब दो बजे उन्हें कुछ जलने की बदबूू आई। जिस पर उन्होंने नीचे आकर देखा तो उन्हें दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। उन्होंने दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन शटर नहीं खुला तो ट्रैक्टर के सहारे से दुकान का शटर तोड़ दिया। इस दौरान दमकल गाड़ी को सूचना देने पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। राजकुमार के अनुसार जब तक आग पर काबू किया जाता तब तक दुकान में रखा लाखों रुपयेे का सामान जलकर राख हो गया। उन्होेंने बताया कि आगजनी की घटना में दुकान के अंदर खड़ा बाइक, एक फ्रिज, दुकान का ज्यादातर फर्नीचर, दुकान का काउंटर, किरयाना का सामान और दुकान का अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि नुकसान की कीमत का अभी आंकलन किया जा रहा है। दुकान का सारा रिकार्ड चेक करके ही सही नुकसान का पता चलेगा। राजकुमार के अनुसार दुकान मेें आग ज्यादा बिजली आने के कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।
---------