{"_id":"695e974d726f11d8540eaf9f","slug":"130-drivers-were-challaned-for-violating-traffic-rules-sirsa-news-c-128-1-sir1004-150861-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 130 वाहन चालकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 130 वाहन चालकों का चालान
Wed, 07 Jan 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिरसा: वाहन चालक का चालान काटती ट्रैफिक पुलिस। पुलिस
सिरसा। सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 57 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। यह कदम धुंध और कम विजिबिलिटी के मौसम में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाया गया।
यातायात थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि ओवर स्पीड और लाइन बदलकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 130 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि घने कोहरे में ओवर स्पीड न करें और किसी वाहन को अनियंत्रित तरीके से ओवरटेक न करें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना और पुलिस का सहयोग करना जनता का नैतिक कर्तव्य है। प्रभारी ने सभी से अपील की कि नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और कीमती जानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।