फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पांच साल में अशोक तंवर की संपति बढ़ी डेढ़ गुणा, 74 लाख का कर्ज अभी भी बकाया

पांच साल में अशोक तंवर की संपति बढ़ी डेढ़ गुणा, 74 लाख का कर्ज अभी भी बकाया

Sat, 20 Apr 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पांच साल में अशोक तंवर की संपति बढ़ी डेढ़ गुणा, 74 लाख का कर्ज अभी भी बकाया
सिरसा। लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए सिरसा (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र से शनिवार को पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही सिरसा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन भरने वालों की संख्या छह हो गई है। शनिवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त मनदीप कौर के सामने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अशोक तंवर, जननायक जनता पार्टी से निर्मल सिंह, बहुजन समाज पार्टी से जनक राज, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के राजेश महेंदिया, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जसवंत ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने अपने शपथ पत्र में अपने पास आठ लाख दो हजार 890 रुपये कैश दिखाया है। अशोक तंवर के पास तीन बैंक खातों करीब 11 लाख 39 हजार 434 रुपये हैं। करीब 50 ग्राम सोना है जिसकी कीमत एक लाख 52 हजार 650 है। अशोक तंवर ने उपरोक्त राशि को मिलाकर कुल 20 लाख 89 हजार 391 रुपये बैंक में जमा दिखाए हैं। अशोक तंवर ने करीब 74 लाख 89 हजार 962 रुपये का लोन लिया हुआ है। तंवर की 9100 वर्ग मीटर एग्रीकल्चर लैंड की मार्केट वेल्यू 52 लाख 62 हजार रुपये है। हुडा स्थित एक नंबर मकान की कीमत दो करोड़ 75 लाख है। तंवर के पास करीब तीन करोड़ 27 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति है। दोनों पति पत्नी के पास अपनी खुद की गाड़ी नहीं है। अशोक तंवर पर 2007 में देवरिया यूपी में सदर थाने में मामला दर्ज है जिसका केस नंबर 880 है।
विज्ञापन


2014 में तंवर पर था एक करोड़ 10 लाख का कर्ज
2014 में अशोक तंवर के पास एक लाख 24 हजार 751 रुपये कैश था और गहने और बैंक बैलेंस मिलाकर कुल राशि 21 लाख 15 हजार 897 रुपये थी। तब बैंक से अशोक तंवर ने एक करोड़ 10 लाख 72 हजार रुपये का लोन लिया हुआ था। तंवर की हुडा सेक्टर स्थित रिहायशी मकान की कीमत तब दो करोड़ 25 लाख रुपये थी। वहीं एग्रीकल्चर लैंड की कीमत 25 लाख रुपये थी। ऐसे में अशोक तंवर की संपत्ति पांच साल में डेढ़ गुणा ही बढ़ पाई। वे अभी भी कर्जदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवंतिका के पास 50 लाख की संपत्ति
अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर के पास पास दस लाख 19 हजार 222 रुपये कैश है। पत्नी के पास 850 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत 25 लाख 95 हजार 50 रुपये हैं। अवंतिका तंवर के पास करीब 50 लाख कीमत की एग्रीकल्चर और कमर्शियल प्रॉपर्टी है। 2014 के शपथ पत्र में भी अवंतिका के पास इतना ही सोना था। तब पत्नी के पास 6 लाख 30 हजार 342 रुपये कैश था।


तंवर और अजय सिंह मिले गले, एक दूसरे का हाल चाल पूछा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर अपनी पत्नी अवंतिका माकन व बच्चों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए करीब साढ़े 11 बजे आए थे। वे नामांकन की प्रक्रिया पूरी करके जाने ही वाले थे तो वहीं पर ही जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार निर्मल सिंह मलड़ी का नामांकन पत्र भरवाने के लिए पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला और विधायिका नैना चौटाला भी पहुंच गए। उनके साथ जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी थे। अशोक तंवर अजय सिंह से गले मिले और उनका हाल चाल पूछा। अशोक तंवर के दोनों बच्चों ने नैना चौटाला और अजय सिंह चौटाला से आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed