{"_id":"5b89ab1042c7924658644dfe","slug":"121535748880-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने में लगेंगे दो माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने में लगेंगे दो माह
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे सुरक्षा आयुक्त सुशील चंद्र ने हिसार से सिरसा तक किया इलेक्ट्रिक ट्रैक का आठ घंटे निरीक्षण, मिली खामियां
सिरसा। सिरसा से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने में दो माह का समय लग सकता है । शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा आयुक्त सुशील चंद्र ने हिसार से लेकर सिरसा तक इलेक्ट्रिक ट्रैक का निरीक्षण किया। उनके साथ बीकानेर मंडल के डीआरएम अनिल दूबे सहित रेलवे के आला अधिकारी मौजूद थे। हिसार से लेकर सिरसा तक निरीक्षण करने मेें आठ घंटे का समय लगा। निरीक्षण सुबह दस बजे हिसार रेलवे स्टेशन से शुरू हो था और शाम करीब छह बजे सिरसा पहुंचकर संपन्न हुआ। ट्रेक की सुरक्षा को लेकर हर चीज की जांच की गई। जिससे कुछ खामियां मिली। इस संबंध में रेलवे के विभिन्न विभागों को बताकर कमियों को जल्द से जल्द दूर करके इसकी रिपोर्ट सीआरएस को निर्देश दिए गए। रेलवे सुरक्षा आयुक्त सुशील चंद्र व डीआरएम अनिल दूबे ने सिरसा स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद रात को सिरसा से इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल शुरू किया गया। इंजन के पीछे दो डिब्बे लगाए गए जिसमें रेलवे सुरक्षा आयुक्त सुशील चंद्र, डीआरएम सहित कई सीनियर ऑफिसर सवार हुए। 100 की स्पीड से इलेक्ट्रिक इंजन सिरसा से हिसार के लिए रवाना हुआ। बीकानेर मंडल के डीआरएम अनिल दूबे का का कहना कि निरीक्षण कार्य पूरी तरह से सफल रहा है। थोड़ी बहुत खामियां मिली हैं जिन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। खामियां दूर होने पर सिरसा से इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू हो जाएगी। इसमें करीब दो माह का समय लग सकता है।
हरियाणा एक्सप्रेस होगी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन
इलेक्ट्रिक ट्रेक सुरक्षा मानक पर खरा उतरते ही सिरसा से चलने वाली पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन हरियाणा एक्सप्रेस होगी। सिरसा से दिल्ली तक जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक होते ही 100 की स्पीड से दौड़ेगी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा हिसार- लुधियाना वाया सिरसा पैसेंजर ट्रेन को इलेक्ट्रिक किया जाएगा। इलेक्ट्रिक ट्रेक अभी सिरसा तक ही बिछा है। बठिंडा तक इस ट्रेक को बिछाने में छह माह का समय लगेगा। इसके बाद किसान एक्सप्रेस तीसरी इलेक्ट्रिक ट्रेन होगी जो बठिंडा-सिरसा से होकर दिल्ली जाएगी।
फोटो 38