फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शहर के बाजारों हुए वन वे, चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद

शहर के बाजारों हुए वन वे, चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद

Sat, 07 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
शहर के बाजारों हुए वन वे, चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद
त्योहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस ने कसी कमर
विज्ञापन

तीन अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए, संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
त्योहारी सीजन में लोगों को बाजारों में जाम से दो-चार न होना पड़े इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सिरसा पुलिस ने कमर कस ली है। भीड़भाड़ वाले बाजारों में बेरीगेट्स लगाए जा रहे हैं। शहर में तीन स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए हैं। इन बेरीगेट्स के माध्यम से पुलिस यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि किसी भी प्रकार से यातायात अव्यवस्थित न हो, जाम की स्थिति पैदा न होने पाए। इस प्रयास के तहत पुलिस त्योहारी सीजन में पब्लिक की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सजग हो गई है।
बाजारों में सुरक्षा को लेकर पुलिस एहतियात बरत रही है। शहर के परशुशाम चौक, सदर बाजार, रोड़ी बाजार, भारदा बाजार, जगदेव चौक, शिव चौक के अलावा कई अन्य स्थानों पर बेरिकेड्स लगवा दिए गए हैं। यहां पर चौबीस घंटे पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। करवा चौथ से लेकर दिवाली तक त्योहारों के इस समय में अधिकतर लोगों के बाजार में आने के कारण ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। बाजारों में वाहनों के खड़े होने की वजह से जाम लग जाता है। हालत ऐसी हो जाती है कि लोगों का बाजारों में पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस इस बार चार पहिया वाहनों को बाजारों में प्रवेश नहीं करने देगी। वाहनों की पार्किंग के लिए सुरखाब चौक से परशुराम चौक, शिव चौक से वालमीकि चौक व ट्रेड टॉवर में अस्थायी पार्किंग स्थल बनाया गया है। गीता भवन वाली गली और रोडी बाजार को वन वे कर दिया गया है।
विज्ञापन


बाजारों पैदल गश्त करेगी पुलिस
---------------------------
त्योहारी सीजन में दीपावली तक बाजारों में कोई गड़बड़ न हो इसके लिए पुलिस पैदल गश्त करेगी। बाजारों में कोई भी वाहन सड़क किनारे खड़ा मिला उसका चालान किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी ताकि भीड़ में कोई शरारती तत्व स्नेचिंग की घटना को अंजाम न दे सके। महिला पुलिस की टीम भी बाजारों में गश्त करती रहेगी, ताकि महिलाओं में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरदस्ती वाहन ले जाने वालों पर होगी कार्रवाई
ट्रैफिक को बाजारों में वन वे किया जाएगा। केवल दोपहिया वाहनों की इंट्री होगी। बाकी कोई वाहन बाजार में नहीं जाएगा। अगर कोई वाहन जबरदस्ती बाजार में मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुबह आठ बजे से रात तक ट्रैफिक पुलिस चौक चौराहों पर नजर आएगी। जाम जैसी समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पीसीआर गश्त पर रखी जाएगी। जहां भी जाम लगने की सूचना मिलती है, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंचेगी।
-अनिल सोढ़ी, ट्रैफिक थाना प्रभारी, सिरसा।
-----------------------------
फोटो 27 और 28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed