फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अब रात में ही दबोचे जाएंगे बिजली चोर

अब रात में ही दबोचे जाएंगे बिजली चोर

Fri, 09 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अब रात में ही दबोचे जाएंगे बिजली चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम को चकमा देने के दिन अब लदने वाले हैं। रात्रि में कुंडी लगाकर बिजली चोरों को धर दबोचने के लिए विद्युत निगम की ओर से अब नाइट में ही छापेमारी शुरू की जाएगी। बिजली चोरी करने पर पकड़े गए उपभोक्ता पर जुर्माना भी अधिक ठोका जाएगा तथा उसके खिलाफ कार्रवाई में भी तेजी लाई जाएगी। बिजली चोरों के खिलाफ अभियान छेड़ने का निर्णय शुक्रवार को निगम के डीएसपी विजिलेंस की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में निगम के अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए। बैठक का एजेंडा लाइन लॉस को कम करना था। इस मौके पर बिजली चोरी रोकने के उपायों पर खुलकर चर्चा हुई। इसके साथ ही अभियान में आने वाली बाधाओं और उनके समाधान को लेकर भी विचार किया गया। बैठक में बिजली चोरों के खिलाफ ढुलमुल रवैये पर चिंता जताई गई। इसके बाद नई रणनीति तय की गई, जिसके तहत अब बिजली चोरों को रात्रि में ही दबोचने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


तालमेल बनाया जाएगा
बिजली चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विजिलेंस और निगम में तालमेल बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत छापेमारी के समय विजिलेंस टीम के साथ निगम का कर्मचारी भी साथ होगा, ताकि टीम गलत जगह पर न पहुंच सकें। इसके साथ ही छापेमारी के समय निगम की ही गाड़ी का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित होगी
बैठक में सुरक्षा को लेकर मंथन किया गया। बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने जैसी घटनाओं के परिदृश्य में छापेमारी के समय पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। डीएसपी विजिलेंस ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होगी।

चोरी करने पर सरकारी कर्मी को डबल जुर्माना
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर सरकारी कर्मचारी पर दोगुना जुर्माना ठोका जाएगा, कर्मचारी भले ही किसी भी विभाग का हो। निगम ने बिजली चोरों के खिलाफ अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया है और अब लाइन लॉस कम करने के लिए जोरदार अभियान छेड़ने की तैयारी कर दी है।

स्लम एरिया में चलेगा कनेक्शन अभियान
विद्युत निगम की ओर से शहर के स्लम एरिया में कनेक्शन अभियान चलाया जाएगा। निगम की ओर से खुले दरबार में मौके पर ही कनेक्शन जारी किए जाएंगे। अवैध कॉलोनियों में 4000 रुपये कनेक्शन फीस, मीटर और अन्य चार्जेज मौके पर भरवाकर हाथों हाथ कनेक्शन दिए जाएंगे। स्लम एरिया में सर्वाधिक बिजली चोरी होती है। इसके बाद इस एरिया में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


डिफाल्टरों पर शिकंजा
विद्युत निगम की ओर से डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर भी शिकंजा कसा जाएगा। निगम द्वारा जिन उपभोक्ताओं के बकाया होने पर मीटर उखाड़ लिए गए है। अब निगम द्वारा बकाया राशि अथवा डिफाल्टिंग अमाउंट के लिए भी शिकंजा कसा जाएगा। इसके साथ ही बिजली चोरों की गिरफ्तारी भी अविलंब करवाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed