फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   120 kg 440 grams of poppy husk recovered from a car rider, CIA arrested him

Sirsa News: कार सवार से 120 किलो 440 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, सीआईए ने किया गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
120 kg 440 grams of poppy husk recovered from a car rider, CIA arrested him
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के सा​थ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐलनाबाद। सीआईए पुलिस ने कार सवार व्यक्ति से 120 किलो 440 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जसवीर सिंह निवासी तलवंडी मलिक तहसील समाना, जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है।


एएसआई सुमित कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी, एक व्यक्ति कार में राजस्थान से भारी मात्रा में डोडा पोस्त लेकर ऐलनाबाद की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बेहर वाला रोड तलवाड़ा खुर्द क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान एक कार आती दिखाई। शक के आधार पर कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 120 किलो 440 ग्राम पोस्त डोडा चूरा पोस्त बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह नशीला पदार्थ बीकानेर से लाया था। इसे फतेहाबाद और पंजाब के आसपास के इलाकों में सप्लाई करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed