Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   12 people found corona positive

12 मिले कोरोना पॉजिटिव तो सात हुए स्वस्थ

Thu, 30 Jul 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
12 people found corona positive
आयुष विभाग का निरीक्षण करते सीएमओ और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : Sirsa
कोरोना संक्रमण फैलने के कारण जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर सघन सैंपलिंग शुरू कर दी है। साथ ही जिले के पीएचसी केेंद्रों में भी सैंपलिंग शुरू कर दी। जिले में वीरवार को 12 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो सात लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल को बदलने की भी तैयारियां कर दी है। जिसकी रिपोर्ट विभाग ने उपायुक्त को भेज दी है।
विज्ञापन

वहीं जिले में संक्रमितों के संपर्क में आने के से जिले में सात कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के ई ब्लॉक और एफ ब्लॉक में दो-दो संक्रमित मिले हैं जो पहले से संक्रमित के संपर्क में आए थे। वहीं ठोबरियां को युवक, एमसी कॉलोनी की महिला और रानियां का युवक है। वहीं रात आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार पांच और संक्रमित पाए गए। इसमें सुभाष बस्ती का 51 वर्षीय, रानियां से 35 वर्षीय महिला शामिल है। सिरसा से 42 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय युवक व 36 वर्षीय युवक मोहता गार्डन के हो जो कि पॉजिटिव केस के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार सात संक्रमित स्वस्थ भी हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जब संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए तो उसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दो दिन पहले शहर के गिल अस्पताल के डॉक्टर के संक्रमित होने पर भी अस्पताल को बंद नहीं किया। जबकि 48 घंटे तक अस्पताल को बंद करना होता है। अस्पताल में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि वह यहां पर केवल पर्ची काट रहे हैं, जबकि मरीजों को दूसरे अस्पताल में देखा जा रहा है। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 371 तक पहुंच गया है। जिसमें 233 लोग स्वस्थ हो गए और 136 संक्रमित अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले में निरंतर बढ़े रहे कोरोना संक्रमितों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सजगता दिखा रहा है और संक्रमण के दौरान संपर्क में आने वालों और संदिग्धों की पूर्ण जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर सैंपलिंग शुरू कर दी है। जिसमें संक्रमित के पड़ोसियों की भी जांच की जाएगी। वहीं विभाग अब सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ाने के लिए टीमें तैयार कर रहा है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने जिले की नौ पीएचसी केंद्रों को तैयार किया है, जहां संदिग्ध अपने सैंपल दे सकेंगे। जिसके लिए संदिग्धों को सिविल अस्पताल में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कोविड अस्पताल को शिफ्ट करने को लेकर भेजी रिपोर्ट
जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल और होने वाली जांच की जगह बदलने का लेकर स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने अपनी टीम के साथ पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल में जगह भी चिह्नित किए जहां सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद संदिग्ध या संक्रमित को या तो डेरे के अस्पताल में या जेसीडी अस्पताल में भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने आयुष विभाग की इमारत में सैंपल लेने के लिए लैब और प्रतीक्षा के लिए कमरा तैयार करने के निर्देश दिए हैं और एक रिपोर्ट भी तैयार की है। वहीं टीम ने आयुर्वेद विभाग की इमारत को भी देखा जिसमें स्वास्थ्य विभाग पीपीई किट और अन्य सामान रखेगा। सीएमओ ने एमएस संदीप गुप्ता को निर्देश दिए कि वहां पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए और कोई भी ना ही तो आयुष विभाग की ओर कोई जाएगा और न ही कोई ओपीडी भवन में जाएगा। वहीं एमएस संदीप गुप्ता ने बताया कि आठ पुलिसकर्मियों की अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन कोई भी मौके पर दिखाई नहीं दे रहा है। जिसको लेकर सीमएओ ने एमएस को बताया कि वह सभी पुलिसकर्मियों की सूची बनाएं और उसमें लिखें कि वह ड्यूटी समय पर नहीं कर रहे हैं, जिसकी वह शिकायत अधिकारियों को भेज देंगे।

जिले में कोविड अस्पताल के स्थानांतरण को लेकर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी उसके बाद ही होगा। सिविल अस्पताल में आज निरीक्षण कर जगह देखी गई है, जहां लैब स्थापित की जाएगी और जिले में सैंपलिंग की संख्या बढ़ाने के लिए नौ पीएचसी केंद्रों में टीम लगाई गई है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed