फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   12 cylinder seized

Sirsa News: दुकानदार कर रहे थे घरेलू सिलिंडर का प्रयोग, 12 जब्त

Thu, 19 Mar 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
12 cylinder seized
शहर के मुख्य बाजार में वीरवार को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमों ने मारा छापा
विज्ञापन

फोटो 42
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के मुख्य बाजार में वीरवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमों ने मिठाई की दुकानों व भोजनालयों पर छापा मारा। छह अलग-अलग जगहों से 12 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए जिनका प्रयोग कॉमर्शियल तरीके से किया जा रहा है।
विभाग इस जांच में जुटा हुआ है कि मिठाई की दुकानों पर घरेलू सिलिंडर सप्लाई कैसे हुए हैं। एजेंसी ने सप्लाई किए या कोई व्यक्ति ब्लैक में देकर गया है। इसी आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में विभाग के अधिकारी बचते हुए नजर आ रहे हैं। कारण यह कि हर एजेंसी पर नजर रखने के बाद भी मिठाई की दुकानों पर पांच तक सिलिंडर जमा होना चौंकाने वाला है। इस घटना के बाद तुरत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है ताकि निरंतर छापा मारने की कार्रवाई जारी रखा जा सके।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में नहीं दिखी गैस एजेंसी पर लाइन
दिन भर हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद गैस एजेंसियों के बाहर भी उपभोक्ताओं की लाइन कम नजर आई। चुनिंदा उपभोक्ता ही एजेंसियों के बाहर पहुंचे। वहीं, एजेंसियां भी निरंतर बुकिंग की सप्लाई पहुंचाने में लगी हुई हैं। शहरी क्षेत्रों में व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार देखने के लिए मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
इस प्रकार किए घरेलू गैस सिलिंडर जब्त
- नागरिक अस्पताल कैंटीन- संचालक योगेश उर्फ जोगिंद, दो गैस सिलिंडर जब्त किए।
- दिनेश वैष्णो भोजनालय, सुरतगढिया बाजार - एक सिलिंडर जब्त किया।
- गुरुनानक नमकीन भण्डार, सुरतगढिया बाजार- दो सिलिंडर जब्त किए।
- लवली स्वीटस बेगू रोड - 5 सिलिंडर जब्त किए।
- बजाज स्वीट्स रोड़ी गेट - एक सिलिंडर जब्त किए।
- सुरेन्द्र नागपाल, रोड़ी बाजार - एक सिलिंडर जब्त किए।
कुल जब्त किए सिलिंडर - 12

विभाग ने नोडल अधिकारी किए नियुक्त

क्षेत्र - सिरसा, डिंग, सूचान, मल्लेकां, नाथुसरी चोपटा
नोडल अधिकारी -राहुल कुमार, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी
---
क्षेत्र - कालांवाली, ओढ़ां व रोड़ी
नोडल अधिकारी - संदीप कुमार, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी
क्षेत्र - डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद, खारिया व जीवननगर
नोडल अधिकारी - जगतपाल, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी
एलपीजी संबंधित शिकायत के लिए इस नंबर पर करें शिकायत
उपभोक्ताओं की एलपीजी संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 01666-248422 जारी किया हुआ है। इस नंबर पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

कोट्स
टीम ने कई जगहों पर छापा मार कर घरेलू सिलिंडर जब्त किए हैं। नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो निरंतर जांच करेंगे।
-हरवीर सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed