{"_id":"5a7df32f4f1c1b2a788b4f59","slug":"111518203695-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हालात बिगाडने की तैयारी में बीजेपी: अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हालात बिगाडने की तैयारी में बीजेपी: अभय चौटाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जहां एक ओर प्रदेश की अनुभवहीन भाजपा सरकार प्रदेश को तीन बार आग के हवाले कर चुकी है और एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 15 फरवरी के हरियाणा दौरे के दौरान हालात संवेदनशील बने हुए हैं।
वे शुक्रवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दो तीन दिनों से हरियाणा में जिस प्रकार से अमित शाह के विरोध के स्वर बुलंद हो रहे हैं, उससे आभास होता है कि हरियाणा फिर कहीं आग के हवाले न हो जाए। हरियाणा सरकार ने हालात से निपटने के लिए जिस प्रकार 150 कंपनियां अर्द्धसैनिक बलों की मांगी हैं, ये साबित करता है कि कहीं न कहीं सरकार को भी इस बात का अंदेशा है कि हरियाणा में हालात फिर बिगड़ेंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहां भाईचारा सबसे मजबूत है, मगर भाजपा अपनी अनुभवहीनता के कारण प्रदेश को पहले तीन बार आग के हवाले कर चुकी है और फिर एक बार ऐसे ही हालात बनाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की एकता और भाईचारे को कायम रखने के लिए कहा कि अमित शाह को चाहिए कि वह दिल्ली में ही रहकर अपनी पार्टी संगठन के लिए जो भी बात रखना चाहते हैं रखें, मगर हरियाणा के भाईचारे को खराब न करें। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में जहां एक ओर जाट आरक्षण आंदोलन का माहौल मुखर हो रहा है, वहीं गेस्ट टीचर्स, आशा वर्कर्स और अन्य संगठन भी भाजपा सरकार के विरोध में हैं और वे भी शाह की बाइक रैली का विरोध करने के लिए आमादा हैं। उन्होंने पुन: कहा कि भाजपा नेता अमित शाह देश में किसी भी प्रदेश में जाएं मगर हरियाणा में न आएं क्योंकि उनके आने से हरियाणा फिर आगजनी की भेंट चढ़ सकता है। उन्होंने फिर दोहराया कि एसवाईएल का पानी हरियाणा का अधिकार है और वे इसे हासिल करके रहेंगे।
वहीं इससे पूर्व उन्होंने डबवाली, कालांवाली और रानियां हलकों के कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की होगी और सत्तासीन होते ही पांच वादे पूरे किए जाएंगे। इनमें किसानों का कर्ज माफ, ट्यूबवेल की बिजली का बिल पूरा व घर की बिजली का बिल आधा माफ, गरीब कन्याओं की शादी में कन्यादान के रूप में पांच लाख रुपये, बुढ़ापा, विकलांग, विधवा पेंशन 2500 रुपये मासिक देने और हर घर को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक मक्खनलाल सिंगला, रामचंद्र कंबोज, बलकौर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, पूर्व मंत्री भागीराम, वीरभान मेहता, कृष्णा फौगाट, कश्मीर सिंह करीवाला, प्रदीप मेहता, मनोहर मेहता, अजब ओला, अशोक वर्मा, अजय झोरड़, मदनलाल शर्मा, सुभाष नैन, धर्मवीर नैन, सुरेश कुक्कू, अशोक बामनिया, रामकुमार नैन, रमेश मेहता एडवोकेट, मधु चौहान, डॉ. हरिसिंह भारी, तरसेम मिढा, महावीर शर्मा, चंद्रयश जैन, सीताराम बटनवाला, गोपी आदि मौजूद रहे।
हरियाणा में हालात बिगाड़ने की तैयारी में बीजेपी : अभय चौटाला
बोले, हरियाणा में भाईचारा खराब करने की बजाए दिल्ली में रहकर अपनी बात रखें अमित शाह
शाह आए तो हरियाणा फिर चढ़ सकता है आगजनी की भेंट