फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10th and 12th board exams from today

Sirsa News: दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आज से, करीब 25,000 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 26 Feb 2024 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 26 Feb 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
10th and 12th board exams from today
सिरसा के परीक्षा केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृत विद्यालय में बोर्ड परीक्षा आज शुरू होगी।
सिरसा। जिले में हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग ने 87 परीक्षा केंद्र बनाएं हैं। इनमें 25,000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


पहले दिन दसवीं के विद्यार्थी पंजाबी विषय और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा देंगे। दसवीं की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से लेकर शाम 3:30 बजे तक चलेगी। वहीं बारहवीं की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन





परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। विद्यार्थी को विद्यालय की वर्दी में आईडी कार्ड या आधार कार्ड के साथ आना अनिवार्य है। स्वयंपाठी परीक्षार्थी को भी परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड के साथ आना अनिवार्य है। दिव्यांग परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय या परीक्षा केंद्र से आवश्यक कागजात जमा करवा परीक्षा से पहले लेखक की अनुमति ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिरसा खंड में बनाएं गए हैं 20 परीक्षा केंद्र
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अहमदपुर दारेवाला
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भरोखां
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भावदीन
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पां
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चामल
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड़बा कलां
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिंग
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुड़िया खेड़ा
- आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा
- आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठमंडी
- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनाज मंडी
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड
- आरकेपी सीनियर सेकेंडरी नेहरू पार्क
- आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांगवान चौक
- मिनर्वा हाई स्कूल गांधी चौक
- जय भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल टाउन पार्क
- सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डीसी कॉलोनी
- राजकीय स्कूल महावीर दल रानियां गेट
- डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल शिव चौक
- राजकीय स्कूल खैरपुर


परीक्षाओं की विषयवार आयोजन तिथि
दसवीं
दिन विषय
27 फरवरी पंजाबी
02 मार्च हिंदी
05 मार्च संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कंप्यूटर व अन्य अतिरिक्त विषय

07 मार्च अंग्रेजी
12 मार्च गणित

15 मार्च एनएसक्यूएफ
19 मार्च विज्ञान

26 मार्च सोशल साइंस


बारहवीं

दिन, तारीख
27 फरवरी कंप्यूटर साइंस

28 फरवरी एनएसक्यूएफ
01 मार्च संस्कृत, उर्दू व अन्य

04 मार्च रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, लोक प्रशासन
05 मार्च कृषि विज्ञान, दर्शनशास्त्र

06 मार्च हिंदी
11 मार्च भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र

13 मार्च राजनीति विज्ञान
14 मार्च गृहविज्ञान

16 मार्च पंजाबी
18 मार्च भूगोल

20 मार्च शारीरिक शिक्षा
22 मार्च अंग्रेजी

27 मार्च गणित
28 मार्च समाजशास्त्र

29 मार्च संगीत गायन व वादन
30 मार्च फाइन आर्ट

01 अप्रैल इतिहास, जीवविज्ञान
02 अप्रैल सैन्य विज्ञान, नृत्य, मनोविज्ञान


दसवीं व बारहवीं परीक्षा की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो जाएंगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी परीक्षा केंद्रों को संग्रह केंद्र से आज ही प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed