{"_id":"6aca8e65853b29de540c3012","slug":"1040-quintals-of-paddy-procured-at-sirsa-mandi-district-arrivals-cross-260-lakh-quintals-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166537-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा मंडी में 1,040 क्विंटल धान खरीदा, जिले में आवक 2.60 लाख क्विंटल के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा मंडी में 1,040 क्विंटल धान खरीदा, जिले में आवक 2.60 लाख क्विंटल के पार
Sun, 11 Oct 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिरसा-डबवाली। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक के साथ सरकारी खरीद जारी है लेकिन धान में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण खरीद की रफ्तार धीमी बनी हुई है। शनिवार को सिरसा अनाज मंडी में 1,040 क्विंटल धान की खरीद हुई। जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक करीब 2 लाख 60 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। वहीं, डबवाली की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर शनिवार तक 29,198 क्विंटल धान पहुंच चुका है।
डबवाली मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि राज ने बताया कि धान और बाजरे की सरकारी खरीद के लिए सात खरीद केंद्र और दो सब यार्ड बनाए गए हैं। डबवाली अनाज मंडी के अलावा गांव चौटाला और अबूबशहर में सब यार्ड स्थापित किए गए हैं। यहां धान के साथ बाजरे की खरीद भी की जाएगी।
इसके अतिरिक्त चट्ठा, देसूजोधा, लोहगढ़, मौजगढ़, हेबुआना, कालूआना और जंडवाला बिश्नोईयां में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों की फसल खरीदी जा रही है, ताकि उन्हें उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
डबवाली मंडी में सबसे अधिक आवक
आंकड़ों के अनुसार, डबवाली अनाज मंडी में सबसे अधिक धान पहुंचा है। इसके बाद देसूजोधा खरीद केंद्र पर 10,790 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। वहीं, लोहगढ़ और चौटाला में अभी तक धान की आवक नहीं हुई है। सचिव ऋषि राज के अनुसार, विभिन्न खरीद केंद्रों पर तीन सरकारी एजेंसियों ने अब तक कुल 21,294 क्विंटल धान खरीदा है। इसमें हैफेड ने 7,260 क्विंटल, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 648 क्विंटल और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 13,386 क्विंटल धान की खरीद की है।
-- -- -- -- -- -- -- -
17 प्रतिशत नमी तक हो रही खरीद
मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लाएं। इससे खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होगी और किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी रहेगी।